Summer Holiday: गर्मी की छुट्टियां लगभग खत्म होने वाली हैं। अगर आप अभी तक कहीं घूमने का प्लान नहीं बना पाए हैं, तो इस बार ऐसी जगह चुन सकते हैं जहां सुकून, प्रकृति और आस्था तीनों का अनुभव मिले। पहाड़ों में बसे खूबसूरत मंदिर न सिर्फ मन को शांति देते हैं, बल्कि यहां का प्राकृतिक नजारा भी यात्रा को यादगार बना देता है। परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद लेने के लिए ये धार्मिक स्थल एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।
केदारनाथ धाम
उत्तराखंड की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित केदारनाथ धाम भगवान शिव के प्रमुख तीर्थस्थलों में गिना जाता है। चारधाम यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा यह मंदिर समुद्र तल से लगभग 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। सर्दियों में बर्फबारी के कारण बंद रहने वाला यह धाम गर्मियों में श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है, जहां हर साल लाखों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
ये भी पढ़ें:
Himachal: ओमान तट में तेल टैंकर पर हुए हमले में हमीरपुर के नाविक की मौत, 8 महीने पहले किया था ज्वाइन
हिडिंबा देवी मंदिर
हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल हिडिंबा देवी मंदिर अपनी खूबसूरत लकड़ी की बनावट और चारों ओर फैले देवदार के पेड़ों के लिए जाना जाता है। महाभारत से जुड़ा यह मंदिर धार्मिक महत्व रखता है। यहां आने वाले लोगों को भक्ति के साथ-साथ प्रकृति की सुंदरता का आनंद भी मिलता है, इसलिए यह जगह पर्यटकों और श्रद्धालुओं दोनों के बीच काफी लोकप्रिय है।
तुंगनाथ मंदिर
उत्तराखंड में स्थित तुंगनाथ मंदिर दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिरों में शामिल है। चंद्रशिला ट्रेक के मार्ग पर स्थित यह पवित्र स्थल ट्रैकिंग के शौकीनों और श्रद्धालुओं के बीच बेहद लोकप्रिय है। यहां पहुंचने पर हिमालय की बर्फीली चोटियों का मनमोहक दृश्य देखने को मिलता है, जो यात्रा को और भी यादगार बना देता है।
ये भी पढ़ें:
वैष्णो देवी यात्रा
जम्मू-कश्मीर के कटरा क्षेत्र से शुरू होने वाली वैष्णो देवी यात्रा देश की सबसे धार्मिक यात्राओं में से एक मानी जाती है। त्रिकुटा पर्वत पर स्थित माता के दरबार तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को लगभग 13 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है। गर्मियों के मौसम में यहां भक्तों की संख्या काफी बढ़ जाती है और पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंगा नजर आता है।

