हिमाचल डेस्कः ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के बीच ओमान तट के पास स्थित शिनास पोर्ट के पास एक व्यवसायिक जहाज MT Jalveer पर हमला हुआ। इस हमले में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के 24 वर्षीय नाविक आदित्य शर्मा की मृत्यु हो गई। आदित्य गलोड़ क्षेत्र के हरेटा पंचायत के भालू गांव के निवासी थे और डेक कैडेट के पद पर तैनात थे।
ये भी पढ़ें :-
घटना के समय टैंकर पर कुल 24 लोग मौजूद थे। बताया गया है कि 21 लोगों को बचा लिया गया, जबकि तीन की मौत हो गई और टैंकर को भी भारी नुकसान हुआ। अमेरिकी नौसना की कार्रवाई के दौरान दौरान तेल टैंकर को निशाना बनाया गया, जिसमें तीन भारतीयों की जानें गईं।
आदित्य शर्मा ने नवंबर 2025 में मर्चेंट नेवी जॉइन किया था। घरवालों के मुताबिक आठ महीने पहले नौकरी के लिए घर से निकला था। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया है; माता-पिता गहरे सदमे में हैं।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...