Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Summer Vacation : गर्मियों में घूमने का बना रहे हैं प्लान? ये डेस्टिनेशन हैं बेस्ट

April 19, 2026

Summer Vacation : गर्मियों में घूमने का बना रहे हैं प्लान? ये डेस्टिनेशन हैं बेस्ट

Summer Vacation : गर्मी का मौसम अपने चरम पर है और तेज धूप से राहत पाने के लिए लोग पहाड़ों और ठंडी जगहों की ओर रुख करने लगे हैं। भारत में ऐसी कई खूबसूरत डेस्टिनेशन हैं, जहां जाकर न सिर्फ मौसम का मजा लिया जा सकता है, बल्कि एडवेंचर और प्राकृतिक नजारों का भी भरपूर आनंद मिलता है। अगर आप भी समर वेकेशन की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये जगहें आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। आइए ख़बर में विस्तार से जानते हैं…

1. मनाली (हिमाचल प्रदेश)

मनाली अपनी हरियाली, ठंडी हवा और पहाड़ों के बीच बसे खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। बता दें कि यह जगह एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग और बाइकिंग जैसी गतिविधियां पर्यटकों को खूब आकर्षित करती हैं। गर्मियों में यह जगह सुकून और रोमांच दोनों का अनुभव कराती है।

2. हॉर्सली हिल्स (आंध्र प्रदेश)

यह हिल स्टेशन शांत वातावरण और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है। दरअसल घने जंगल, रंग-बिरंगे पेड़ और ठंडी हवा इसे एक आदर्श समर डेस्टिनेशन बनाते हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर कुछ शांत पल बिताने के लिए यह जगह बेहद खास मानी जाती है। यहां ट्रेकिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज का भी आनंद लिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:

3. लद्दाख

हालांकि लद्दाख बाइक राइडर्स और एडवेंचर प्रेमियों की पहली पसंद है। ऊंचे पहाड़, अनोखे भू-आकृतिक दृश्य, शांत झीलें और नुब्रा घाटी इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। गर्मियों के दौरान यहां का मौसम यात्रा के लिए काफी अनुकूल होता है और यह अनुभव जीवनभर याद रहता है।

4. औली (उत्तराखंड)

औली को भारत के सबसे ठंडे और खूबसूरत हिल स्टेशनों में गिना जाता है। यहां की बर्फीली चोटियां और हरी-भरी वादियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। यह जगह ट्रेकिंग और प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के लिए बेहतरीन मानी जाती है।

5. तवांग (अरुणाचल प्रदेश)

पूर्वोत्तर भारत में स्थित तवांग अपनी शांत वादियों और बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण यात्रियों को एक अलग ही अनुभव देता है। यह जगह गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए परफेक्ट है।

ये भी देखें :

ऐसे में अगर आप इस गर्मी में कुछ अलग और ताजगी भरा अनुभव लेना चाहते हैं, तो इन जगहों की यात्रा आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें