Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

आपको भी पसंद है संतरा …तो बनाएं ये टेस्टी और हैल्थी Orange Rabri, जानिए रैसिपी

February 19, 2024

आपको भी पसंद है संतरा …तो बनाएं ये टेस्टी और हैल्थी Orange Rabri, जानिए रैसिपी

औरेंज का गूदा ही नहीं बल्कि इसके छिल्के भी चेहरे के सौन्दर्य को निखारने का काम करते हैं। इन दिनों संतरा भरपूर मात्रा में बाजार में मिल रहा है। आज हम आपको संतरे से बनने वाली कुछ रैसिपीज को बनाना बता रहे हैं जिन्हें बनाना तो बहुत आसान हैं ही साथ ही ये बहुत स्वादिष्ट भी होती हैं। तो आइये देखते हैं कि इन्हें कैसे बनाते हैं:

सामगी:
’ ऑरेंज 1 किलो
’ फुल क्रीम दूध 2 लीटर
’ शकर 250 ग्राम
’ मिल्क पाऊडर 2 टेबल स्पून
’ बारीक कटा पिस्ता 1 टेबलस्पून

विधि:
-अब ऑरेंज का जूस निकालकर छलनी से छान लें।

-ऑरेंज जूस में शकर डालकर लगभग एक तार की चाशनी बनने तक पकाकर ठंडा कर लें।

-एक भारी तले के भगौने में दूध डालकर गैस पर चढ़ा दें। मद्धिम आंच पर दूध को उबलने दें।

-बीच-बीच में दूध के उपर आई मलाई को कड़छी से कढ़ाही के किनारों पर एकत्र करती जाएं। इससे रबड़ी के लच्छे बनेंगें।

-जब दूध एकदम गाढ़ा होने लगे तो मिल्क पाऊडर मिलाकर गैस बंद कर दें।

-ठंडा होने पर किनारों पर लगे लच्छों को कड़छी से खुरच लें और संतरे की चाशनी को तैयार रबड़ी में अच्छी तरह मिला लें।

-कटे पिस्ता से सजाकर सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें