
Rice water: आजकल लोग अपनी त्वचा की देखभाल के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद चावल का पानी आपकी त्वचा के लिए एक बेहतरीन और प्राकृतिक उपाय हो सकता है। जी हां, चावल का पानी न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह आपकी त्वचा को भी निखारने और उसे स्वस्थ रखने में मदद करता है। चावल का पानी त्वचा की देखभाल में कैसे मदद करता है, इसके बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि चावल में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन B और E, खनिज और एंजाइम्स होते हैं, जो त्वचा को मुलायम, निखरी और टाइट बनाने में मदद करते हैं।
त्वचा पर चावल के पानी के फायदे:
1. फेयरनेस बढ़ाए: चावल के पानी में मौजूद तत्व त्वचा को चमकदार और निखरा हुआ बनाते हैं। यह त्वचा के रंग को हल्का करने में मदद करता है।
2. पिंपल्स से राहत: इसमें पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पिंपल्स और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं।
3. बढ़ती उम्र के लक्षणों से बचाव: चावल का पानी त्वचा की कोलाजन उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे झुर्रियाँ और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम किया जा सकता है।
4. हाइड्रेटेड त्वचा: यह त्वचा को गहरी नमी प्रदान करता है, जिससे आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड और मुलायम बनाए रखता है।
5. सन टैन से बचाव: चावल के पानी का इस्तेमाल त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है और सन टैन को हल्का करने में मदद करता है।
चावल का पानी बनाने की विधि:
1. एक कप चावल लें और उसे धोकर पानी में उबालें।
2. जब चावल पक जाएं, तो पानी को छानकर अलग कर लें।
3. इस पानी को ठंडा होने के बाद सीधे चेहरे पर लगाएं, या फिर इसे रूई की मदद से त्वचा पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...