
फैट के कारण फिगर तो खराब होती ही है, हैल्थ पर भी इस का बुरा असर पड़ता है। बढ़ते फैट से शरीर के जो हिस्से सब से ज्यादा प्रभावित होते हैं, वे हैं पेट, कमर व जांघें। फैट को काबू में कर खोई फिटनैस दोबारा पाने के लिए अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में ये बदलाव लाना जरूरी है:
– लो फैट डाइट स्नैक को अवॉइड करें। ये सभी प्रीपैक्ड प्रोडक्ट होते हैं, जिन में भरपूर मात्रा में कैमिकल्स, रिफाइंड शुगर, साल्ट, प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं ताकि उस में फ्लेवर आ सके।
– जो भी खाएं फ्रैश खाएं। फिर चाहे वह फिश हो, अंडा हो, स्लाइस मीट हो या फिर ग्रिल्ड चिकन। यदि खाना भी सही समय पर नहीं पचता तो अगले टिप्स को
आजमाएं:
– ज्यादातर महिलाओं के सोने का तरीका हमेशा गलत होता है, जिस की वजह से भूख को नियंत्रित करने और पाचन क्रिया को ठीक रखने वाले हार्मोन गड़बड़ा जाते हैं। यही वजह है कि जब वे थकी होती हैं तो बहुत ज्यादा भूख के चलते खूब खा लेती हैं, जिसकी वजह से फैट बढ़ता है। इसलिए रात को सोने से पहले चाय-कॉफी न पीएं और सही पोस्चर के साथ नींद लें।
– मैग्नीशियम से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। नट्स और साबुत अनाज खाएं। मैग्नीशियम दिमाग को शांत रखता है इसलिए अपने भोजन में मैग्नीशियम को जगह जरूर दें।
– बैलेंस डाइट और नियमित एक्सरसाइज करने से आप अपना वजन कंट्रोल कर सकती हैं।
– रोज एक ही तरह का भोजन न खाएं। उस में बदलाव करती रहें। एक ही आयल लंबे समय तक यूज न करें।
– डब्बाबंद जूस के बजाय घर पर ही फ्रैश गाजर, अनार, मौसंबी का जूस पीएं।
– पेट के निचले भाग के फैट को घटाने के लिए रोज 7-8 गिलास पानी पीएं। इस से शरीर की गंदगी बाहर निकलेगी और आप का मैटाबॉलिज्म बढ़ेगा।
– सुबह चाय या कॉफी में दालचीनी पाऊडर डाल कर शुगर को कंट्रोल कर सकती हैं। इससे वजन नियंत्रित रहता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...