Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर पर ट्राई करें साउथ इंडियन डिश मैसूर पाक, इस पर फिदा हैं हिंदुस्तानी लोग

August 1, 2023

घर पर ट्राई करें साउथ इंडियन डिश मैसूर पाक, इस पर फिदा हैं हिंदुस्तानी लोग

सामग्री (Ingredients)

बेसन – 1 कप
चीनी – 2 कप
देशी घी – 1 कप
दूध – 2 टेबल स्पून
इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
काजू कटे – 5
बादाम कटे – 5
पिस्ता कटे – 5

mysore pak,mysore pak recipe,mysore pak ingredients,south indian dish mysore pak,mysore pak festive season

विधि (Recipe)

– सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन लें और उसमें बेसन को मीडियम फ्लेम पर रखकर तब तक भूनें जब तक वह हल्का भूरा होकर खुशबू न देने लग जाए।
– अब एक और पैन लें और उसमें मीडियम आंच पर घी को गरम करें। इस दौरान एक ट्रे में थोड़ा सा घी लगाकर रख लें।
– अब एक और कड़ाही लें और उसमें पानी डालकर गरम करें। फिर उसमें चीनी और दूध डाल दें।
– इस मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि चीनी पानी में पूरी तरह से घुल न जाए और बढ़िया चाशनी न बन जाए।
– इसके बाद इस चाशनी में भुना हुआ बेसन थोड़ा-थोड़ा कर डालें और इसे चलाते हुए पकने दें।
– अब जो घी मीडियम आंच पर गरम कर पिघला चुके हैं उसे थोड़ा-थोड़ा कर बेसन-चाशनी के मिश्रण में डालें। इस दौरान चमचे या कड़छी से इसे अच्छी तरह से मिक्स करते रहें।
– जब आप बेसन में घी डालेंगे तो बुलबुले उठेंगे। इसका मतलब है कि बेसन पक रहा है।
– अब इसमें इलायची पाउडर मिला दें और अच्छी तरह से मिलाते हुए पकने दें जब तक कि मिश्रण गाढ़ा होकर कड़ाही के किनारों को छोड़ने न लग जाए।
– जैसे ही मिश्रण तैयार हो जाए उसे तुरंत घी लगी ट्रे में डालकर पूरी जगह पर अच्छी तरह से फैला दें।
– जब यह पेस्ट अच्छी तरह से ठंडा हो जाए तो उसके वर्गाकार या पसंद के अनुसार शेप में काट लें।
– आखिर में उन पर ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्के हाथ से दबा दें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें