Last Updated: November 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर पर ट्राई करें ये मलाई प्याज की सब्जी, टेस्ट लाजवाब, खाने को मांगेंगे बार बार

August 18, 2023

घर पर ट्राई करें ये मलाई प्याज की सब्जी, टेस्ट लाजवाब, खाने को मांगेंगे बार बार

सामग्री 

मलाई ताजी – 1 कटोरी
प्याज – 250 ग्राम
टमाटर – 2
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
राई – 1/4 टी स्पून
सूखी लाल मिर्च – 2
हरी धनिया पत्ती कटी – 1 टेबल स्पून
नींबू रस – 1 टी स्पून
करी पत्ता – 8-10
हींग – 1 चुटकी
तेल – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

malai pyaj,malai pyaj ki sabji,malai pyaj ki sabji ingredients,malai pyaj ki sabji recipe,onion,malai,malai pyaz,pyaaz

विधि 
– सबसे पहले प्याज के ऊपरी छिलके को उतारें और फिर उन्हें धोकर मीडियम साइज में लंबे काट लें। कुछ लोग साबुत प्याज भी काम लेते हैं।
– अब कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करें। तेल गरम होने के बाद उसमें जीरा,राई, करी पत्ता डालकर भूनें।
– कुछ सैकंड बाद इसमें साबुत लाल मिर्च डालें और फिर कटे हुए प्याज के टुकड़े डालकर चलाते हुए भूनें।
– जब प्याज हल्का नरम होने लगे तो लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हींग समेत अन्य मसाले और नमक डालकर करछी से मिक्स करें और पकने दें।
– प्याज को तब तक पकने दें जब तक कि तेल ऊपर न आने लगे।
– इसके बाद बारीक कटे टमाटर डालें और 5 मिनट तक सब्जी पकने दें।
– जब टमाटर एकदम नरम हो जाए तो कड़ाही में ताजी मलाई डालकर चम्मच की मदद से मिक्स करें।
– अब कड़ाही को ढककर सब्जी 2-3 मिनट पकने दें। इस दौरान 1-2 बार सब्जी चला भी दें।
– आखिर में सब्जी में एक चम्मच नींबू का रस डाल दें और गैस बंद कर दें।
– सब्जी को कटोरी में निकालें और ऊपर से हरी धनिया पत्ती की सजावट कर रोटी, नान या चावल के साथ गरमागरम सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें