Site icon Dainik Savera Times

भोजन के बाद भी किया जा सकता है वज्रासन, जानें इसके फायदे

Vajrasana After Meals

Vajrasana After Meals

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग अक्सर खाने-पीने और एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पाते। ऐसी स्थिति में शरीर धीरे-धीरे कई तरह की शारीरिक समस्याओं का शिकार होने लगता है, लेकिन अगर सेहत का खास ख्याल रखने के लिए दिन के सिर्फ कुछ मिनट भी निकाल सकें, तो एक आसान सा योगासन आपकी सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इस योगासन का नाम है वज्रासन।

वज्रासन एक ऐसा योगासन है, जो सरल और प्रभावी माना जाता है। इसकी खास बात ये है कि इसे करने के लिए किसी विशेष जगह या ज्यादा समय की जरूरत नहीं होती। आप इसे घर में, ऑफिस में, या खाना खाने के बाद भी आसानी से कर सकते हैं। यही वजह है कि योग विशेषज्ञ इसे रोजाना करने की सलाह देते हैं।

आयुष मंत्रालय ने इसे एक सरल और प्रभावी योगासन बताया है। उनके अनुसार, वज्रासन पाचन तंत्र को मजबूत करता है, जांघों और पिंडलियों को मजबूत करता है और मानसिक शांति दिलाता है। यह एकमात्र ऐसा योगासन है, जिसे भोजन के तुरंत बाद किया जा सकता है, जो पेट की समस्याओं जैसे कब्ज और एसिडिटी को दूर करता है।

इसके अलावा, इस योगासन के नियमित अभ्यास से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कम हो सकती है। यह आसन पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और शरीर को ताकत देता है। वज्रासन में बैठकर अगर हम लंबी और गहरी सांसें लें, तो इससे फेफड़े भी मजबूत होते हैं।

जिन लोगों का पेट बाहर निकला हुआ होता है, वे अगर रोज वज्रासन करें तो कुछ ही दिनों में उनका पेट अंदर आना शुरू हो जाता है। यह आसन दिमाग को शांत करता है, एकाग्रता बढ़ाता है और मन की बेचैनी को दूर करता है। इसके साथ ही मानसिक तनाव भी कम होता है।

अगर किसी के पास आसन को करने के लिए ज्यादा समय नहीं है, तो इसे रोजाना बस खाना खाने के बाद 5-10 मिनट करना चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी और ब्लोटिंग से तुरंत आराम मिलता है। यह मांसपेशियों को मजबूत करता है और एकाग्रता बढ़ाता है।

Exit mobile version