Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

खुद-ब-खुद कम होगा वजन, डाइट और विशेषज्ञों से सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी

November 7, 2025

खुद-ब-खुद कम होगा वजन, डाइट और विशेषज्ञों से सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी

नई दिल्ली : मोटापा एक दिन में नहीं बढ़ता, यह हमारी रोजमर्रा की गलत आदतों का नतीजा होता है। अक्सर जब वजन अधिक बढ़ जाता है तभी ही हम इस पर ध्यान देते हैं और फिर तरह-तरह की डाइट और विशेषज्ञों से सलाह लेने लगते हैं। हालांकि, कई बार कुछ भी सही से काम नहीं करता। ऐसे में आपको यह समझने की जरूरत है कि वजन किसी स्ट्रिक्ट डाइट से नहीं, बल्कि सही आदतों से कम होता है। धीरे-धीरे अपनी लाइफस्टाइल बदलें, उस पर नियमित रहें। इसके बाद खुद-ब-खुद ही वजन घटने लगेगा।

आयुर्वेद में कहा गया है कि जब हमारी अग्नि (पाचन शक्ति) मंद हो जाती है, तो शरीर में मेद (फैट) बढ़ता है। इसलिए मोटापा घटाने के लिए हमें अपने खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी है। सबसे पहली गलती है सुबह का नाश्ता छोड़ना। बहुत से लोग सोचते हैं कि इससे कैलोरी कम होंगी, लेकिन उल्टा इससे दिनभर भूख बढ़ जाती है और हम ज्यादा खाते हैं। इसलिए हल्का लेकिन पौष्टिक नाश्ता करें, जैसे दलिया, ओट्स, फल या मूंग चीला।

दूसरी गलती है रात में देर से खाना। लेट डिनर से डाइजेशन धीमा हो जाता है और फैट जमा होता है। कोशिश करें कि सोने से दो घंटे पहले हल्का भोजन कर लें। तीसरी गलती है जंक फूड और बहुत अधिक मीठा खाना, लेकिन इनमें सिर्फ शुगर और तेल होता है, जिससे इंसुलिन बढ़ता है और शरीर में चर्बी जमां होती है। इसकी जगह घर का खाना, फल या गुड़ जैसे नेचुरल ऑप्शन चुनें। इसके साथ ही कोल्ड ¨ड्रक्स या मीठे जूस से बचें। इनसे सिर्फ शुगर बढ़ती है, पोषण नहीं मिलता। इनकी जगह नींबू पानी, छाछ या नारियल पानी लें।

कम पानी पीना भी वजन बढ़ाने का बड़ा कारण है। पानी कम पीने से मेटाबॉलिज्म धीमा होता है और शरीर में टॉक्सिन जमा होते हैं। दिन में 7-8 गिलास गुनगुना पानी जरूर लें। आयुर्वेद के अनुसार, हल्दी, दालचीनी और मेथी का पानी फायदेमंद होता है। सुबह गुनगुना पानी और रात में त्रिफला जल शरीर को संतुलित रखता है। नींद की कमी भी हार्मोन असंतुलन पैदा करती है, जिससे भूख बढ़ती है। रोज कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें और सोने से पहले मोबाइल को अपने से दूर रखें। लगातार बैठे रहने से भी मोटापा बढ़ता है। हर 45 मिनट में थोड़ा चलें और रोजाना 30 मिनट तेज वॉक या योग करें।

ये भी पढ़ें- Punjab Weather Update: पंजाब में बढ़ी गर्मी: तापमान सामान्य से 5.9°C ज्यादा, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें