
World Chocolate Day 2025: दुनिया भर में चॉकलेट लवर की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले जहां चॉकलेट सिर्फ विदेशी मिठास मानी जाती थी, वहीं अब भारत सहित पूरी दुनिया में यह रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है। खासकर बच्चों में चॉकलेट का क्रेज इतना बढ़ चुका है कि अब पारंपरिक मिठाइयों की जगह चॉकलेट को पहली पसंद बना लिया गया है।
हालांकि चॉकलेट को लेकर यह भी कहा जाता है कि यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है, लेकिन सच यह है कि कुछ प्रकार की चॉकलेट स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी होती हैं खासकर अगर सही मात्रा और प्रकार का सेवन किया जाए। मार्केट में चॉकलेट के कई वैरायटी उपलब्ध हैं, जिनमें प्रमुख हैं ब्लैक (डार्क), व्हाइट और मिल्क चॉकलेट। आइए जानते हैं इन तीनों में क्या फर्क होता है और कौन सी चॉकलेट आपके लिए बेहतर है।
ब्लैक चॉकलेट (Dark Chocolate)
सामग्री: कोको सॉलिड्स, कोकोआ बटर, कम मात्रा में चीनी
कोको की मात्रा: 50% से लेकर 99% तक
स्वाद: थोड़ी कड़वी, गाढ़ा कोको फ्लेवर
रंग: गहरा भूरा या लगभग काला
सेहत पर असर:
एंटीऑक्सीडेंट (फ्लेवोनोइड्स) से भरपूर होती है।
दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार होता है।
मूड बेहतर करता है।
कम चीनी और फैट होने से यह बाकी चॉकलेट्स की तुलना में ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है।
व्हाइट चॉकलेट (White Chocolate)
सामग्री: कोकोआ बटर, दूध सॉलिड्स, चीनी, वैनिला
कोको की मात्रा: कोको सॉलिड्स नहीं, केवल कोकोआ बटर (कम से कम 20%)
स्वाद: बेहद मीठा, क्रीमी और मिल्की
रंग: सफेद या हल्का पीला
सेहत पर असर:
कोको लिकर न होने से इसमें एंटीऑक्सीडेंट नहीं होते है।
पोषक तत्वों की मात्रा बेहद कम होता है।
स्वादिष्ट लेकिन सेहत के लिहाज से कम फायदेमंद होता है।
मिल्क चॉकलेट (Milk Chocolate)
सामग्री: कोको सॉलिड्स, कोकोआ बटर, चीनी और दूध
कोको की मात्रा: 10% से 50% तक
स्वाद: मीठा, क्रीमी, दूध का स्वाद प्रमुख
रंग: हल्का भूरा
सेहत पर असर:
एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा डार्क चॉकलेट से कम होता है।
चीनी की मात्रा ज्यादा होने से अधिक सेवन हानिकारक हो सकता है।
स्वाद में बेहतरीन, लेकिन सेहत के लिए संतुलित मात्रा में सेवन जरूरी होता है।
कौन सी चॉकलेट है सबसे बेहतर?
अगर स्वास्थ्य के नजरिए से देखा जाए, तो ब्लैक चॉकलेट सबसे ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। इसमें कम चीनी, ज्यादा कोको और अधिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर के लिए लाभकारी होते हैं। हालांकि, इसका सेवन भी मात्रा में संतुलित होना चाहिए।