Site icon Dainik Savera Times

Health News: योग सिर्फ फिटनेस ही नहीं, शरीर और मन को भी रखता है स्वस्थ, आयुष मंत्रालय ने बताए फायदे

Benefits of Yoga

Benefits of Yoga

Benefits of Yoga: योग को अक्सर लोग शरीर को फिट रखने का एक तरीका मानते हैं, लेकिन इसके फायदे इससे कहीं ज्यादा हैं। बता दें कि आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर योग का महत्व बताते हुए कहा है कि योग शरीर के साथ-साथ मन और भावनाओं को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। नियमित योग करने से इंसान का पूरा विकास होता है और जीवन में संतुलन बना रहता है। मंत्रालय के अनुसार, योग केवल कसरत नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का काम करता है। महर्षि पतंजलि के योग दर्शन में भी इन तीनों के बीच तालमेल को जरूरी बताया गया है।

शरीर को मजबूत बनाता है योग

रोजाना योग करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इससे शरीर का संतुलन अच्छा रहता है और जोड़ों की अकड़न कम हो सकती है। योग से कमर और गर्दन के दर्द में भी आराम मिल सकता है। इसके अलावा कुछ योगासन हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें : 

तनाव और चिंता होती है कम

योग और ध्यान करने से दिमाग शांत रहता है। इससे तनाव और चिंता कम करने में मदद मिलती है। नियमित योग करने से याददाश्त और ध्यान लगाने की क्षमता भी बेहतर हो सकती है।

अच्छी नींद लेने में मददगार

आजकल कई लोग नींद की परेशानी से जूझ रहे हैं। ऐसे में योग फायदेमंद हो सकता है। खासकर हल्के योगासन और सांस से जुड़े अभ्यास करने से मन को शांति मिलती है। इससे अच्छी नींद लेने में मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़ें : 

भावनात्मक विकास में भी मददगार

योग इंसान को अपनी भावनाओं पर काबू रखना सिखाता है। इससे धैर्य, आत्मविश्वास और खुद पर नियंत्रण बढ़ता है। साथ ही यह अच्छे व्यवहार, ईमानदारी और दूसरों के प्रति सम्मान की भावना को भी बढ़ावा देता है।इस तरह योग केवल शरीर को फिट रखने का तरीका नहीं है, बल्कि यह बेहतर जीवन जीने में भी मदद करता है। इसलिए रोजाना कुछ समय योग के लिए जरूर निकालना चाहिए।

Exit mobile version