Sattu Ke Ladoo Recipe : गर्मी के मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखना बेहद ज़रूरी होता है। ऐसे में सत्तू एक बेहतरीन नैचुरल कूलेंट के रूप में जाना जाता है। सत्तू न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि इसमें प्रोटीन, फाइबर और जरूरी मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन की तलाश में हैं, तो सत्तू के लड्डू आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकते हैं। गर्मी में ठंडक और सेहत का तड़का लगाने के लिए सत्तू के लड्डू जरूर आज़माएं। ये स्वाद में लाजवाब हैं और सेहत के लिए फायदेमंद भी…
सत्तू के लड्डू के फायदे:
– शरीर को ठंडा रखते हैं
– पाचन क्रिया को दुरुस्त करते हैं
– एनर्जी बूस्टर हैं
– वजन नियंत्रित रखने में सहायक
घर पर ऐसे बनाएं सत्तू के लड्डू:

सामग्री:
सत्तू – 1 कप
गुड़ – 3/4 कप (कद्दूकस किया हुआ)
देसी घी – 4 टेबलस्पून
इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून
सूखे मेवे – स्वादानुसार (बारीक कटे हुए)
विधि:
1. एक कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें सत्तू डालें।
2. सत्तू को धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें जब तक हल्की खुशबू आने लगे।
3. आंच बंद कर सत्तू को थोड़ा ठंडा होने दें।
4. अब इसमें गुड़, इलायची पाउडर और सूखे मेवे मिलाएं।
5. सारे मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करें।
6. जब मिश्रण थोड़ा गुनगुना हो, तो हाथ से छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
7. तैयार लड्डुओं को एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें।