Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Apple यूजर्स के लिए बुरी खबर, महंगे हो जाएंगे iPhone

May 14, 2025

Apple यूजर्स के लिए बुरी खबर, महंगे हो जाएंगे iPhone

नेशनल डेस्क : iPhone की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है। एप्पल ने अपनी iPhone 17 सीरीज के लिए कीमतों में इजाफे की योजना बनाई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 17 के मॉडल की कीमतें पिछले साल के iPhone 16 सीरीज की कीमतों से ज्यादा हो सकती हैं। इसका मुख्य कारण चीन और अमेरिका के बीच चल रहे टैरिफ वॉर हैं। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

30 % तक हो सकती है कीमतों में बढ़ोतरी

आपको बता दें कि एप्पल की iPhone 17 सीरीज के फोन 30 प्रतिशत तक महंगे हो सकते हैं। इसका कारण चीन और अमेरिका के बीच व्यापारिक समझौतों के बाद रेसिप्रोकल टैरिफ लागू किया जाना हो सकता है। एप्पल के ज्यादातर iPhones चीन में असेंबल होते हैं, और यदि इस टैरिफ को लागू किया जाता है, तो कंपनी को अधिक लागत का सामना करना पड़ेगा। इस बढ़ती लागत को पूरा करने के लिए एप्पल अपने iPhones की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 16 को 799 डॉलर में लॉन्च किया गया था, लेकिन टैरिफ के कारण इसकी कीमत बढ़कर 1,142 डॉलर तक जा सकती है। यानी, iPhone की कीमत में 30 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है।

भारत में असेंबली का फायदा

हालांकि, iPhone का प्रोडक्शन अब भारत में शिफ्ट हो चुका है, और इससे एप्पल को कुछ फायदा हो सकता है। भारत में टैरिफ चीन की तुलना में कम हैं, जिससे भारत में असेंबली होने के कारण एप्पल को कुछ राहत मिल सकती है। इससे भारतीय बाजार में एप्पल के iPhone की कीमतों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, सैमसंग जैसी कंपनियां भी AI फीचर्स वाले फोन दे रही हैं, जो एप्पल के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकते हैं।

AI फीचर्स पर ध्यान केंद्रित कर रहा है एप्पल

एप्पल अब AI फीचर्स पर जोर दे रहा है, जिनका ChatGPT जैसे AI मॉडल्स से संबंध है। इससे यह संकेत मिलता है कि एप्पल को सैमसंग से प्रतिस्पर्धा में नई तकनीक के साथ मुकाबला करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर एप्पल अपने फोन की कीमतें बढ़ाता है, तो उसे मार्केट में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, खासकर भारतीय बाजार में जहां कीमतें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

iPhone की कीमतों में बढ़ोतरी एप्पल के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकती है, लेकिन भारत में असेंबली और अन्य रणनीतिक बदलावों के कारण एप्पल को कुछ राहत भी मिल सकती है। फिलहाल, कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन 30 प्रतिशत की कीमत बढ़ोतरी के साथ iPhone की कीमतें सभी बाजारों में प्रभावित हो सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें