Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

फायरिंग के बाद अब सलमान के घर पहुंची लॉरैंस बिश्नोई के नाम बुक की गई कैब

April 20, 2024

फायरिंग के बाद अब सलमान के घर पहुंची लॉरैंस बिश्नोई के नाम बुक की गई कैब

मुंबई/गाजियाबाद। सुपरस्टार सलमान खान के घर पर फायरिंग की घटना के बाद भी असामाजिक तत्व बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को गैंगस्टर लॉरैंस बिश्नोई के नाम से बुक की गई एक कैब के गैलेक्सी अपार्टमैंट पहुंचने से हड़कंप मच गया। इस बारे में जानकारी मिलते ही वहां के वॉचमैन ने फौरन पुलिस को खबर दी। दरअसल, आरोपी युवक ने एप्प के जरिए अभिनेता सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमैंट से बांद्रा पुलिस स्टेशन तक जाने के लिए लॉरैंस बिश्नोई के नाम से ओला कैब बुक की थी। जब ओला ड्राइवर कार लेकर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमैंट पहुंचा और वहां के वॉचमैन को बुकिंग के बारे में पूछा, तो वॉचमैन सकते में आ गया और उसने फौरन इसकी जानकारी बांद्रा पुलिस को दी। पुलिस भी ये बात जानकर हैरान थी। लिहाजा, पुलिस की टीम फौरन गैलेक्सी पहुंची और ओला कैब के ड्राइवर से पूछताछ की।

फिर उससे ऑनलाइन बुकिंग करने वाले शख्स की जानकारी ली गई तो पता चला कि ओला कैब बुक करने वाला शख्स मुंबई का नहीं, बल्कि यूपी के गाजियाबाद जिले का है। जिसकी शिनाख्त 20 साल के रोहित त्यागी के तौर पर हुई। वो पढ़ाई करता है। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने सिर्फ मौज-मस्ती के लिए ये हरकत की थी। लेकिन ये मजाक उसको बहुत भारी पड़ गया और अब पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है। बांद्रा पुलिस ने आरोपी रोहित त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार किया और फिर उसे मुंबई लाया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां अदालत ने उसे 2 दिनों की पुलिस रिमांड पर बांद्रा थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें: देश में ईवी कॉरिडोर का विस्तार : हरित और डिजिटल परिवहन की नई इबारत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें