Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

पोते ने 73 बार चाकू गोदकर ली उद्योगपति नाना की जान, संपत्ति का था विवाद

February 9, 2025

पोते ने 73 बार चाकू गोदकर ली उद्योगपति नाना की जान, संपत्ति का था विवाद

हैदराबाद : Andhra Pradesh में उद्योगपति वेलमति चंद्रशेखर जनार्दन राव के पोते कीर्ति तेजा ने संपत्ति विवाद में चाकू गोदकर उनकी हत्या कर दी। पुलसि ने आरोपी को गरिफ्तार कर लिया। यह जानकारी रवविार को पुलिस ने दी। वेलजन ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रमुख जनार्दन राव की गुरुवार रात हैदराबाद में उनके आवास पर हत्या कर दी गई। शनिवार देर रात पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, तो घटना प्रकाश में आई। अमेरिका से लौटे जनार्दन राव के पोते कीर्ति तेजा ने संपत्ति को लेकर हुई बहस के बाद 73 बार चाकू गोदकर नाना जनार्दन राव की हत्या कर दी। आंध्र प्रदेश के एलुरु के रहने वाले 86 वर्षीय जनार्दन राव पिछले कुछ महीनों से यहां सोमाजीगुडा स्थित अपने आवास पर रह रहे थे। उन्होंने हाल ही में अपनी बड़ी बेटी के बेटे श्रीकृष्ण को वेलजन ग्रुप का निदेशक नियुक्त किया था और अपनी दूसरी बेटी सरोजनी देवी के बेटे कीर्ति तेजा को चार करोड़ रुपये के शेयर हस्तांतरित किए थे। पुलिस के अनुसार, सरोजनी देवी और कीर्ति तेजा गुरुवार को जनार्दन राव के घर गए थे। संपत्ति के बंटवारे को लेकर जनार्दन राव और कीर्ति तेजा के बीच बहस हुई। इसी दौरान कीर्ति तेजा ने चाकू से अपने नाना जनार्दन राव पर हमला कर दयिा। 29 वर्षीय कीर्ति तेजा ने राव पर 73 बार चाकू से वार किया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद अमेरिका से लौटा था

चाय लाने के लिए रसोई में गई सरोजनी देवी शोर सुनकर वापस लौटीं और बीच-बचाव करने की कोशिश की। कहा जाता है कि कीर्ति ने उन पर भी हमला किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चश्मदीद सुरक्षा गार्ड को भी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पंजागुट्टा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वह हाल ही में अपनी मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद अमेरिका से लौटा था। इसके बाद उसे एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस को संदेह है कि आरोपी नशे का आदी हो सकता है। आगे की जांच की जा रही है। राव अपने परोपकारी कार्यों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने एलुरु के सरकारी जनरल अस्पताल और तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को भारी दान दिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें