Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहतक में व्यक्ति को अज्ञात ने सुलाया मौत की नींद, पत्नी से हुआ झगड़ा तो छोड़ा घर, नशे का भी था आदी

April 29, 2024

रोहतक में व्यक्ति को अज्ञात ने सुलाया मौत की नींद, पत्नी से हुआ झगड़ा तो छोड़ा घर, नशे का भी था आदी

हरियाणा की रोहतक में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक का शव रोहतक में माता दरवाजा पार्क के पास पड़ा हुआ मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पुलिस हत्या का अंदेशा लगा रही है। जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

मृतक की पहचान नरेश निवासी गांव घिलौड़ के रूप में हुई है। मृतक की मां बीरमती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की उसका बेटा मानसिक रूप से परेशान था। मृतक नरेश का उसकी पत्नी ज्योति से किसी बात पर मन मुटाव हो गया था। जिसके चलते वह 2 महीने से घर से बाहर रोहतक में रह रहा था। मरहूम नशे आदि का भी सेवन करने लगा था।

रिपोर्ट में सामने आया की मृतक की गर्दन की हड्डी टूटी हुई है। जिस कारण से चिकित्सकों और पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम की दूसरी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

बीरमती ने पुरानी सब्जी मंडी थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। SHO सुनील कुमार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।अन्य रिपोर्ट के आने के बाद मामले की बेहतर जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल पुलिस हत्या की गुत्थी को सुलझाने का प्रयास कर रही ही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें