Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत में चाकू घोंप कर युवक की हत्या, कहासुनी में मारा था थप्पड़, बदले में गई जान, गली में लहूलुहान पड़ा मिला शव

March 26, 2024

सोनीपत में चाकू घोंप कर युवक की हत्या, कहासुनी में मारा था थप्पड़, बदले में गई जान, गली में लहूलुहान पड़ा मिला शव

सोनीपत (हरियाणा)ः हरियाणा के सोनीपत में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या का कारण युवकों के बीच हुई कहासुनी थी। कहासुनी में हाथापाई भी हो गई, और गुस्से में आकर मृतक ने विरोधी पक्ष के युवक को थप्पड़ मार दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय जितेंद्र उर्फ मोनू के रूप में हुई है। मृतक का भाई अपनी मां और परिवार सहित गांव में बने दूसरे मकान में रहता है। वहीं जितेंद्र गांव से अलग कॉलोनी में बने मकान में रहता था।

अश्लील फोटो दिखाने पर हुआ था विवाद

इस घटना से 3–4 दिन पहले जितेंद्र की पड़ोस में रहने वाले तुषार उर्फ अंकित, ऋतिक उर्फ कोनी की माता के साथ कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया की गुस्से में जितेंद्र ने थप्पड़ मार दिया। विवाद का कारण युवक द्वारा महिला के अश्लील फोटो दिखाना सामने आया है। लेकिन पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है।

मृतक के भाई समुंद्र ने जानकारी देते हुए पुलिस को बताया की सोमवार शाम साढ़े 5 बजे के करीबन उसे सूचना मिली की उसके भाई जितेंद्र की किसी ने हत्या कर दी है। समुंद्र ने बताया की उसके भाई जितेंद्र उर्फ मोनू की किसी ने चाकू घोंप कर हत्या कर दी है। चाकू घोंपने के निशान उसके पेट, गले और शरीर के बाकी हिस्सों पर भी है। पुलिस ने दोनों भाई अंकित और ऋतिक के खिलाफ धारा 302, 452, 34 के तहत शिकायत दर्ज कर लिया है।

मृतक का शव गली में लहूलोहन हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने ही पुलिस व परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने लगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने छानबीन के बाद बताया कि मृतक जितेंद्र पर पहले से ही एक हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज था। मोनू पहले भी जेल जा चुका था। इसके अलावा अन्य मामले भी जितेंद्र उर्फ मोनू के खिलाफ दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें