Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kerala में पति ने की पत्नी और उसके मित्र की हत्या, गिरफ्तार

March 3, 2025

Kerala में पति ने की पत्नी और उसके मित्र की हत्या, गिरफ्तार

पथनगथिट्टा : Kerala में पथनमथिट्टा जिले के कलंजूर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके मित्र की कथित रूप से धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान वैष्णवी (27) और विष्णु (30) के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि वैष्णवी के पति बैजू (32) को अपनी पत्नी और विष्णु के बीच अवैध संबंध होने का संदेह था।

उसने बताया कि बैजू ने रविवार रात करीब 11 बजे वैष्णवी का कथित रूप से पीछा करते हुए विष्णु के घर में घुसकर अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसने बताया कि घरेलू विवाद के बाद वैष्णवी अपना घर कथित रूप से छोड़कर चली गई थी और वह विष्णु के घर में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि वैष्णवी पर हमला करने के बाद बैजू ने विष्णु पर भी वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय विष्णु की मौत हो गई। उसने बताया कि पुलिस ने बैजू को हिरासत में ले लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें