फेसबुक लाइव चर्चा के बहाने बुलाकर शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावर ने खुद को भी 4 गोलियां मारी, मौत

महाराष्ट्र में मुंबई के दहिसर में शिव सेना (उद्धव ठाकरे) के नेता और पूर्व पार्षद अभिषेक घोषालकर की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। जिस वक्त अभिषेक को गोलियां मारी गईं उस वक्त वह फेसबुक लाइव के एक कार्यक्रम में थे। हमलावर मॉरिस ने ही अभिषेक घोषालकर को चर्चा के लिए कार्यक्रम में बुलाया.

महाराष्ट्र में मुंबई के दहिसर में शिव सेना (उद्धव ठाकरे) के नेता और पूर्व पार्षद अभिषेक घोषालकर की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। जिस वक्त अभिषेक को गोलियां मारी गईं उस वक्त वह फेसबुक लाइव के एक कार्यक्रम में थे। हमलावर मॉरिस ने ही अभिषेक घोषालकर को चर्चा के लिए कार्यक्रम में बुलाया था।

हैरानी की बात को यह है कि अभिषेक की हत्या के बाद मॉरिस ने अपने आप को भी 4 गोलियां मारी, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई थी। गोलियां चलने के बाद वहां पर अफरातफरी मच गई। कार्यक्रम में मौजूद लोग अपनी जान बचाकर मौके से भागे। यह सारी की सारी घटना वहां पर लगे कैमरों में भी कैद हो गई।

हत्या के बाद तनाव को देखते हुए लगाई गई पुलिस

पुरानी रंजिश में मारी गोलियां और की आत्महत्या

लोगों का कहना है कि अभिषेक घोषालकर और मॉरिस के बीच कोई विवाद चल रहा था जिसमें दोनों का झगड़ा भी हुआ था। लेकिन बाद में यह मामला सुलट गया था और कुछ दिन पहले दोनों में सुलह हो गई थी। लेकिन मॉरिस ने फिर भी अपने मन में खुन्नस रखी हुई थी। अभिषेक ने लाइव कार्यक्रम में कहा भी था उन दोनों को देखकर लोग हैरान जरूर होंगे।

लाइव कार्यक्रम जैसे ही खत्म हुआ और अभिषेक उठकर जाने लगे तो मॉरिस ने पिस्तौल निकाल कर उन पर 5 राउंड फायर कर दिए। गोलियां लगने से वह वहीं ढेर हो गए। इसके बाद मॉरिस ने खुद भी आत्महत्या कर ली। दोनों तो तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल के बाहर जमा भीड़

मुंबई में हत्या पर राजनीति शुरू

दहिसर में हुए हत्याकांड के बाद मुंबई में राजनीति भी गर्मा गई है। आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर भी शुरू हो गया है। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के मुंबई के सांसद संजय राउत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल आशंका जताई है कि इसके पीछे CM शिंदे का हाथ है। उन्होंने लिखा है कि मॉरिस 4 दिन पहले CM के आवास वर्षा में उनसे मिला था।

संजय राउत ने कहा कि CM शिंदे ने म़ॉरिस को अपनी पार्टी में आने के लिए ऑफर भी किया था। चार दिन बाद ही उसने अभिषेक घोषालकर की गोलियां माकर हत्या कर दी और खुद भी आत्महत्या कर ली। उन्होंने लिखा है कि महाराष्ट्र में कोई सुरक्षित नहीं है। हर तरफ गुंडाराज है।

- विज्ञापन -

Latest News