Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shekhpura में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

December 27, 2024

Shekhpura में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Shekhpura : बिहार में दिनदहाड़े एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की हत्या गोली मारकर की गई। बाइक से जा रहे शिक्षक को अपराधियों ने रोक कर तीन गोली मारी। अपराधियों ने शेखपुरा चेवाड़ा रोड में बसंत गांव के पास वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल शिक्षक को पुलिस के सहयोग से तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद शिक्षक को सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिक्षक की पहचान जिले के अरियरी थाना के हुसैनाबाद गांव निवासी पिंटू रजक के रूप में हुई है। पिंटू गुनहेसा गांव में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। शिक्षक का स्कूल में आपत्तिजनक वीडियो भी पिछले साल वायरल हुआ था, जिसको लेकर विभाग के द्वारा शिक्षक पर कार्रवाई भी की गई थी। जानकारी के अनुसार, शिक्षक अपनी बाइक पर स्कूल जा रहे थे। तभी बसंत गांव से पहले ही अपराधियों ने घेरकर उन्हें गोली मार दी। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक के अस्पताल पहुंचाया, जहां शिक्षक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया की जा रही है।

मृतक की पत्नी ने आगे बताया कि दुश्मनी के कारण ये घटना हुआ है
शेखपुरा के एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि शिक्षक पिंटू रजक को सुबह करीब 9.30 बजे अपराधियों ने गोली मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। परिवार ने कोई नाम नहीं दिया गया है। आपसी रंजिश का मामला लग रहा है। मृतक शिक्षक की पत्नी ने बताया कि हमें सूचना दी गई कि पिंटू रजक का एक्सीडेंट हो गया है। हम यहां अस्पताल पहुंचे तो पता चला की उनकी गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक की पत्नी ने आगे बताया कि दुश्मनी के कारण ये घटना हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें