Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bank Holiday April : आज बैंक खुला या नहीं… जानिए अप्रैल में कब-कब और कितने दिन रहेंगी छुट्टियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

April 30, 2025

Bank Holiday April : आज बैंक खुला या नहीं… जानिए अप्रैल में कब-कब और कितने दिन रहेंगी छुट्टियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

नेशनल डेस्क : अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है और यदि आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना है तो आपको बैंकों की छुट्टियों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। अप्रैल में कुछ महत्वपूर्ण त्योहार और अवसरों के कारण बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। आइए जानते हैं कि अप्रैल में बैंकों की छुट्टियां कब-कब होंगी और किस दिन किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

15-16 अप्रैल (मंगलवार-बुधवार)

  • 15 अप्रैल (मंगलवार): यह दिन बोहाग बिहू का है, जिससे कुछ चुनिंदा राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। खासकर अगरतला, गुवाहाटी, इटानगर, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
  • 16 अप्रैल (बुधवार): गुवाहाटी में बोहाग बिहू के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

18 अप्रैल (शुक्रवार)

  • बैंक की छुट्टी: गुड फ्राइडे के अवसर पर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

20 अप्रैल (रविवार)

  • बैंक की छुट्टी: यह दिन साप्ताहिक छुट्टी है, और सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

21 अप्रैल (सोमवार)

  • बैंक की छुट्टी: गरिया पूजा के अवसर पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

26 अप्रैल (शनिवार)

  • बैंक की छुट्टी: यह दिन महीने का चौथा शनिवार है, इस कारण सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

29 अप्रैल (मंगलवार)

  • बैंक की छुट्टी: भगवान श्रीपरशुराम जयंती के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।

30 अप्रैल (बुधवार)

    • बैंक की छुट्टी: बसव जयंती और अक्षय तृतीया के अवसर पर बेंगलुरू में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

कुल मिलाकर, अप्रैल महीने में कुल 17 दिन बैंकों की छुट्टी होगी। इनमें साप्ताहिक छुट्टियां, राष्ट्रीय छुट्टियां और स्थानीय छुट्टियां शामिल हैं। अगर आपको इस महीने बैंक से संबंधित कोई कार्य निपटाना है, तो ऊपर दी गई सूची के अनुसार, आपको अपने काम की योजना बनानी चाहिए ताकि आप किसी अवकाश के दिन बैंक में न जा पाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें