Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

नौसेना ने सोमालिया के लुटेरों से बचाया बंगलादेशी जहाज

March 16, 2024

नौसेना ने सोमालिया के लुटेरों से बचाया बंगलादेशी जहाज

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने हिन्द महासागर में एक बंगलादेशी जहाज को सोमालिया के समुद्री लुटेरों से रैस्क्यू कर लिया है। दरअसल, 12 मार्च को मोजाम्बिक से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जा रहे बंगलादेशी मर्चेंट वेसल अब्हुल्लाह पर 15-20 हथियारबंद लुटेरों ने जहाज पर हमला कर दिया था। जहाज सोमालिया की राजधानी मोगादिशु से करीब 1,100 किमी दूर था। इस पर बंगलादेश के 23 क्रू मैंबर्स सवार थे। हाइजैक की सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना ने क्रू सदस्यों से संपर्क करने की कोशिश की।

इसके बाद कोई जवाब न मिलने पर नौसेना ने अपने पैट्रोलिंग एयरक्राफ्ट को जहाज की निगरानी के लिए भेजा। 14 मार्च की सुबह भारतीय युद्धपोत ने एमवी अब्दुल्लाह को रैस्क्यू कर लिया। भारतीय नौसेना के मुताबिक, जहाज में मौजूद सभी क्रू मैंबर्स सुरक्षित हैं। यह जहाज बंगलादेश कि कबीर स्टील री-रोलिंग मिल्स नाम की कंपनी का है। इस पर करीब 55,000 टन कोयला मौजूद था।

हाइजैक होने के बाद 13 मार्च को बांग्लादेशी मीडिया ने जहाज पर मौजूद एक क्रू सदस्य के हवाले से बताया था कि उन पर करीब 50 लुटेरों ने हमला किया। अफ्रीका के मैरीटाइम सिक्योरिटी सैंटर के मुताबिक, पिछले साल नवंबर से लेकर अब तक अदन की खाड़ी में 20 बार जहाज हाईजैक करने की कोशिश की जा चुकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें