Site icon Dainik Savera Times

शाहरुख खान की जीभ काटकर लाने वाले को ₹100000 नगद इनाम… जानें किस ने दिया ये विवादित बयान

sah rukh khan

sah rukh khan

नेशनल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को शामिल किए जाने को लेकर देश के कई हिंदू संगठनों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी मुद्दे को लेकर अब बॉलीवुड अभिनेता और IPL टीम मालिक शाहरुख खान भी विवादों में आ गए हैं। वहीं, हिंदू संगठनों का आरोप है कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर अत्याचार हो रहे हैं और ऐसे माहौल में वहां के खिलाड़ियों को आईपीएल में शामिल करना गलत है। इसी बात को लेकर शाहरुख खान को निशाने पर लिया जा रहा है।

मीरा राठौर का विवादित बयान
इस पूरे मामले में अखिल भारतीय हिंदू महासभा, आगरा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर का बयान सामने आया है, जिसने विवाद को और बढ़ा दिया है। मीरा राठौर ने शाहरुख खान के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो भी शाहरुख खान की जीभ काटकर लाएगा, उसे एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

मथुरा कोर्ट में दिया गया बयान
मीरा राठौर मथुरा कोर्ट में चल रहे अनिरुद्ध आचार्य महाराज से जुड़े एक मामले में अपना बयान दर्ज कराने पहुंची थीं। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए शाहरुख खान को लेकर यह बयान दिया।

पोस्टर पर कालिख और चप्पल से विरोध
बयान देने के साथ-साथ मीरा राठौर ने शाहरुख खान के पोस्टर पर कालिख पोती और चप्पल मारकर अपना विरोध भी दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि यह उनका प्रतीकात्मक विरोध है।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा का दिया हवाला
मीरा राठौर का कहना था कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों को जिंदा जलाया गया और उनकी हत्याएं की गईं। ऐसे में वहां के खिलाड़ियों को खरीदकर IPL में खिलाना देश के हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि अगर हमारे भाइयों के साथ ऐसा होता रहेगा, तो हिंदू समाज चुप नहीं बैठेगा।

पहले भी शाहरुख खान पर हो चुकी है बयानबाजी
यह पहली बार नहीं है जब शाहरुख खान को लेकर बयानबाजी हुई हो। इससे पहले कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर और बीजेपी नेता संगीत सोम भी शाहरुख खान को लेकर कड़ी टिप्पणियां कर चुके हैं। कुछ नेताओं ने उन्हें “गद्दार” तक कहा था।

बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं
हालांकि, इन बयानों के बावजूद अब तक बीजेपी या पार्टी के किसी बड़े नेता की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बांग्लादेश हिंसा के बाद बढ़ा आक्रोश
गौरतलब है कि बांग्लादेश में हाल ही में हुई हिंसा में कई हिंदुओं की मौत की खबरों के बाद भारत में हिंदू संगठनों का गुस्सा बढ़ा है। कई संगठनों ने भारत सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग भी की है।

IPL फ्रेंचाइजी की वजह से आये निशाने पर
बताया जा रहा है कि इससे पहले तक शाहरुख खान इस मुद्दे पर निशाने पर नहीं थे, लेकिन जैसे ही उनकी आईपीएल टीम में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को शामिल किए जाने की बात सामने आई, हिंदू संगठनों ने उन्हें अपना निशाना बना लिया।

ये भी पढ़ेंः Namo Bharat Train में गंदा काम करने वाले छात्र-छात्रा की हुई सगाई, देखें तस्वीर

Exit mobile version