Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Digital India के 10 वर्ष, पीएम मोदी ने कहा- ये सशक्तीकरण के नए युग की शुरुआत

July 2, 2025

Digital India के 10 वर्ष, पीएम मोदी ने कहा- ये सशक्तीकरण के नए युग की शुरुआत

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि ‘डिजीटल इंडिया’ के 10 वर्ष पूरे होने के साथ ही अगला दशक और भी अधिक परिवर्तनकारी होगा, क्योंकि देश ‘डिजीटल शासन’ से ‘ग्लोबल डिजीटल लीडरशिप’ की ओर बढ़ेगा। जहां भारत, इंडिया-फस्र्ट से इंडिया-फॉर-द-वल्र्ड की ओर रुख करेगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘आज एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि हम डिजिटल इंडिया के 10 वर्ष मना रहे हैं।‘ उन्होंने आगे कहा, ‘10 वर्ष पहले, डिजीटल इंडिया की शुरुआत हमारे देश को डिजीटल रूप से सशक्त और तकनीकी रूप से उन्नत समाज में बदलने की पहल के रूप में हुई थी।‘ पीएम मोदी के अनुसार, ‘डिजीटल इंडिया केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं रह गया है, यह लोगों का आंदोलन बन गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कहा, ‘यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण और भारत को दुनिया के लिए एक विश्वसनीय इनोवेशन पार्टनर बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। सभी इनोवेटर्स, उद्यमियों और सपने देखने वालों के लिए दुनिया अगली डिजीटल सफलता के लिए भारत की ओर देख रही है।‘ पीएम मोदी ने कहा कि जहां दशकों तक भारतीयों की तकनीक का उपयोग करने की क्षमता पर संदेह किया जाता रहा, वहीं हमने इस दृष्टिकोण को बदल दिया और भारतीयों की तकनीक का उपयोग करने की क्षमता पर भरोसा किया।

उन्होंने कहा, ‘जबकि दशकों तक यह सोचा जाता रहा कि टैक्नोलॉजी का उपयोग संपन्न और वंचितों के बीच की खाई को गहरा करेगा, हमने इस मानसिकता को बदला और संपन्न और वंचितों के बीच की खाई को खत्म करने के लिए टैक्नोलॉजी का उपयोग किया। जब इरादा सही हो, तो इनोवेशन कम सशक्त लोगों को सशक्त बनाता है। जब दृष्टिकोण समावेशी होता है, तो टेक्नोलॉजी हाशिये पर रहने वालों के जीवन में बदलाव लाती है।‘ इस विश्वास ने डिजीटल इंडिया की नींव रखी, जो कि पहुंच को लोकतांत्रिक बनाने, समावेशी डिजीटल इंफ्रास्ट्रर बनाने और सभी के लिए अवसर प्रदान करने का मिशन है।

ये भी देखें :- ‘ईरान पर आज होगा अब तक का सबसे शक्तिशाली अटैक’, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें