Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

51 करोड़ रुपए का 101.7kg तस्करी का सोना जब्त, 10 गिरफ्तार

February 22, 2023

51 करोड़ रुपए का 101.7kg तस्करी का सोना जब्त, 10 गिरफ्तार

मुंबई: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एक अखिल भारतीय अभियान में भारत-नेपाल सीमा के माध्यम से संचालित सोने की तस्करी वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया और लगभग 51 करोड़ रुपए मूल्य का 101.7 किलोग्राम सोना जब्त कर 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया। तस्करी के सोने को पटना, पुणे और मुंबई से जब्त किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में 7 सूडानी नागरिक और 3 भारतीय शामिल हैं। 1.35 करोड़ रुपए से अधिक के भारतीय और विदेशी मुद्रा नोट भी बरामद किए गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें