नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में एक बार फिर जहरीली शराब पीने से लोगों के मरने का मामला सामने आया है। जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हुई है, जिसमें पिंपरी-चिंचवड़ के दापोडी और फुगेवाड़ी इलाके में 8, पुणे के काले पड़ल इलाके में 3 और हडपसर इलाके में 2 लोग शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि यह जहरीली और स्पिरिट युक्त शराब योगेश वानखेडे नाम के व्यक्ति ने बनाई थी। यह जहरीली शराब पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के अलग-अलग इलाकों में बेची गई। इसे दापोडी, फुगेवाड़ी, हडपसर और काले पड़ल इलाके के लोगों ने भी पी। जहरीली शराब पीने के कुछ समय बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी और मुंह से झाग आने लगा। इसके कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: UP में आंधी-बारिश ने जमकर मचाया कहर, CM योगी का सख्त निर्देश, सभी अफसर फील्ड में निकले, 24 घंटे में दिया जाएगा मुआवजा
योगेश वानखेडे एक अवैध शराब विक्रेता बताया जा रहा है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...