15 IPS and 21 HPS officers transferred : चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 आईपीएस (IPS) और 21 एचपीएस (HPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बड़े बदलाव का मकसद कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना, प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाना और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना बताया जा रहा है। तबादला आदेशों के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया है।
आलोक कुमार मित्तल को हरियाणा का जेल महानिदेशक बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें रेजीडेंट कमिश्नर, हरियाणा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। पदोन्नति के बाद नवदीप सिंह विर्क को हरियाणा स्टेट एन्फोर्समेंट ब्यूरो का महानिदेशक बनाया गया है। सरकार ने कई दूसरे बड़े अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया है। कला रामचंद्रन को हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन का निदेशक बनाया गया है। चारू बाली को साइबर, आईटी और स्टेट क्राइम रिकॉर्ड से जुड़े अतिरिक्त कार्यभार दिए गए हैं। वहीं, डॉ. सीएस राव, विकास अरोड़ा, राकेश कुमार आर्य, मनीष चौधरी और अशोक कुमार सहित कई बड़े अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
इसके अलावा डीआईजी, आईजी, एसपी और DSP स्तर के अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, करनाल और अन्य जिलों में कई अधिकारियों को नई तैनाती मिली है। सरकार का कहना है कि इससे पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता और कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा। एचपीएस अधिकारियों की लिस्ट में भी बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। कई DSP अधिकारियों को नए जिलों और विशेष शाखाओं में भेजा गया है। इनमें हिसार, यमुनानगर, पानीपत, सिरसा, अंबाला, चरखी दादरी, पंचकूला और रोहतक समेत कई जगहों शामिल हैं। सरकार ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए पदों का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि इस फेरबदल से पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी।
Also Read :