Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

फ्लैट की बालकनी से कूदकर 15 साल की किशोरी ने दी जान, सामने आई ये वजह

December 14, 2025

फ्लैट की बालकनी से कूदकर 15 साल की किशोरी ने दी जान, सामने आई ये वजह

नेशनल डेस्क: गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र के शालीमार सिटी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 15 साल की किशोरी ने फ्लैट की बालकनी से कूदकर अपनी जान दे दी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: नहीं पड़ेगी कप्तान और क्रू की जरूरत, आ गया दुनिया का पहला ‘ऑटोनॉमस पैसेंजर शिप’

शुरुआती जांच से लड़की के मानसिक तनाव में होने के बारे में पता चला है। ACP शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7:25 बजे डायल 112 पर सोसायटी निवासी जसदीप सिंह की बेटी इकप्रीत कौर (15) के बालकनी से कूदने की सूचना मिली थी। मौके पर टीलामोड़ थाना प्रभारी टीम के साथ पहुंचे और किशोरी को पहले अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। ACP अतुल कुमार सिंह ने आगे कहा कि जब परिजनों से बात की तो पता चला कि किशोरी कक्षा 10 की छात्रा थी। पढ़ाई को लेकर मानसिक तनाव में होने की बात भी सामने आई है।

Video:  Samrala ਦੇ ਪਿੰਡ ਸ਼ਾਮਗੜ੍ਹ ‘ਚ ਸ਼ਾਂਤਮਈ ਢੰਗ ਨਾਲ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਜ਼ਿਲਾ ਪਰਿਸ਼ਦ ਤੇ ਬਲਾਕ ਸੰਮਤੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें