Haryana News नारनौल। हरियाणा सरकार के दिशा निर्देश अनुसार जिला प्रशासन अवैध गैस रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए है। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन की सख्ती के चलते खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा मार्च माह में विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई की गई। इस विशेष अभियान के दौरान कुल 167 सिलेंडर जब्त किए गए हैं, जिन्हें नियमानुसार संबंधित कंपनियों में जमा करवा दिया गया है।
होगी कानूनी कार्रवाई
उपायुक्त ने बताया कि केवल सिलेंडर जब्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। इसी कड़ी में जिले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं। पहली एफआईआर गांव पाली निवासी गोपाल कृष्ण के नाम दर्ज हुई है, जो घरेलू गैस का दुरुपयोग करते हुए पाया गया।
एक दिन में 5861 सिलेंडर डिलीवर
सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी अरुण सैनी ने बताया कि जिले में 31 मार्च तक गैस एजेंसियों के पास कुल 11,910 सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध रहा। इसमें से 7,501 सिलेंडर सीधे प्लांट से प्राप्त हुए हैं। जिले की विभिन्न एजेंसियों ने मंगलवार को 5,861 घरेलू सिलेंडरों की डिलीवरी पूरी की, जबकि 3,586 नए ऑनलाइन बुकिंग के ऑर्डर प्राप्त हुए।
Also Read : मौसम पर नजर, किसान चिंतित
Also Read : मुख्यमंत्री विकास कार्यों के लिए दे रहे 21-21 लाख रुपये : सुमन सैनी

