Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kurukshetra News : मुख्यमंत्री विकास कार्यों के लिए दे रहे 21-21 लाख रुपये : सुमन सैनी

April 1, 2026

Kurukshetra News : मुख्यमंत्री विकास कार्यों के लिए दे रहे 21-21 लाख रुपये : सुमन सैनी

लाडवा। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा के गांवों में विकास कार्यों के लिए 21-21 लाख रुपए दे रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उन कामों को पूरा करने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें विधानसभावासियों की समस्याओं को सुनने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। उसी जिम्मेदारी को निभाते हुए वो लगातार हल्का वासियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुनती हैं।

बच्चों को स्कूल जरूर भेजें – सैनी

उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने अधिकतर समस्याओं के लिए मौके पर ही अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने बच्चों की पढ़ाई जरुर करवाएं, क्योंकि एक पढ़ा-लिखा नागरिक अपनी चार पीढिय़ों का सुधार तो करता ही है। इसके साथ ही देश की उन्नति और प्रगति में भी अपना अहम योगदान देते हैं। तभी युवाओं को देश की रीढ़ कहा जाता है।

Also Read : बदली तस्वीर, ‘स्मार्ट करनाल’ का बड़ा विजन होगा साकार

बिना खर्ची-पर्ची मिलेग नौकरी – उपाध्यक्ष

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में बिना खर्ची-पर्ची के युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी मुहैया करवा रहे हैं। इससे प्रदेश में बहुत बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। पहले की सरकारों में युवा वर्ग नौकरी पाने के लिए खर्ची लेकर नेताओं के पीछे पर्ची पाने के लिए लगे होते थे और अब पढ़ाई के लिए कोचिंग सेंटर पर पढ़ाई कर रहे हैं।

खरीदा जाएगा गेहूं का एक-एक दाना

उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि आज से मंडियों में किसानों की गेहूं की खरीद की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सबसे पहले हरियाणा राज्य में किसानों की सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदना शुरू किया था। इसके अलावा सब्जी व बागवानी की फसलों में भाव की भरपाई के लिए भावांतर भरपाई योजना को लागू करके किसानों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के किसानों की आय को बढ़ाने के लिए लगातार योजनाओं को बनाकर लागू कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-  अफगानिस्तान में लगे तेज भूकंप के झटके, 8 लोगों की हुई मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें