Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

19वें एशियन गेम्स हांगजो 2022 के लिए घोषित भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी शामिल

September 2, 2023

19वें एशियन गेम्स हांगजो 2022 के लिए घोषित भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी शामिल

रांची: चीन के शहर हांगजो में 23 सितंबर से 08अक्टूबर तक आयोजित 19वें एशियन गेम्स के लिए18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के भी तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी का चयन किया गया है। तीनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम के नियमित सदस्य है और कल बैंगलौर में हॉकी इंडिया के समस्त पदाधिकारियों और खिलाड़यिों के परिजनों की उपस्थिति में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर टीम की घोषणा की गई।

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने झारखंड के सभी खिलाड़यिों का बैंगलोर में स्वागत किया और कहा कि किसी भी खिलाड़ी को बनाने में सबसे बड़ा योगदान , समर्पण और त्याग उनके अभिभावकों का होता है,परंतु उनका सम्मान अपवादस्वरूप ही होता है,इसलिए हॉकी इंडिया ने शुरुवात की है कि खिलाड़यिों के अभिभावकों को भी सम्मान मिले।इसलिए हमलोग ने इस बड़े अवसर में सबके अभिभावकों को आमंत्रित किया। संभवत यह विश्व के खेल इतिहास में पहला अवसर है जब टीम की घोषणा के समय उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है।

18 सदस्य भारतीय टीम में शामिल निक्की प्रधान झारखंड के खूंटी जिला के हेसल की रहने वाली ,सलीमा टेटे और संगीता कुमारी सिमडेगा जिला से है ।सलीमा टेटे सिमडेगा जिले के सदर प्रखंड के बरकिछापर की रहने वाली है जबकि संगीता कुमारी केरसई प्रखंड के करगागुड्डी की रहने वाली है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें