Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेंगलुरु में 2 बच्चे झील में डूबे…परिवार में मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन जारी

October 22, 2024

बेंगलुरु में 2 बच्चे झील में डूबे…परिवार में मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन जारी

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण में सोमवार को एक झील में डूबने से लापता हुए दो बच्चों की तलाश मंगलवार सुबह भी जारी रही। दोनों बच्चों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। लापता बच्चों की पहचान 13 वर्षीय श्रीनिवास और 11 वर्षीय लक्ष्मी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु ग्रामीण के किंगेरी इलाके में रहने वाले दो बच्चे सोमवार शाम को घर से पानी लेने के लिए निकले थे, लेकिन वे वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की।

पुलिस के अनुसार, श्रीनिवास और महालक्ष्मी अपनी मां के साथ झील के पास रहते थे। वे दोनों बर्तन लेकर पानी लाने के लिए झील के किनारे गए थे। वे झील के पास कुछ देर तक खेलते रहे और बाद में जब महालक्ष्मी अपना बर्तन भरने की कोशिश कर रही थी, तो वह फिसलकर पानी में गिर गई। उसका भाई श्रीनिवास मदद के लिए चिल्लाया और जब कोई उनकी मदद के लिए नहीं आया तो वे भी झील के अंदर कूद गया और अपनी बहन को बचाने की कोशिश में वह दोनों झील में डूब गए।

एक स्थानीय व्यक्ति के मुताबिक, उन्होंने दोनों बच्चों को झील के पास देखा था। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार वालों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इस दौरान पुलिस की टीम ने सोमवार देर रात झील के पास बच्चों की तलाशी शुरू की।

हालांकि, तेज बारिश के कारण सर्च ऑपरेशन को रोकना पड़ा। इसके बाद मंगलवार सुबह एक बार फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बता दें कि पिछले सप्ताह से हो रही भारी बारिश के कारण बेंगलुरु की अधिकांश झीलें पानी से भर गई हैं। इस बीच अधिकारी बाढ़ से निपटने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें