Site icon Dainik Savera Times

Haryana : घरेलू गैस सिलेंडर पर प्रशासन सख्त, 216 सिलेंडर जब्त

167-cylinders-seized-in-one-month

file photo

नारनौल। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी की ओर से अब तक 33 स्थानों पर रेड की।

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

इस कार्रवाई के दौरान विभिन्न ढाबों, होटलों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर 216 घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से इस्तेमाल होते पाए गए। विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सिलेंडरों के इस्तेमाल में न तोड़े नियम

कार्रवाई के साथ-साथ विभाग ने आमजन और व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश भी जारी किया है। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि विवाह-शादियों और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही प्रयोग किया जाए। बैंक्विट हॉल, मैरिज गार्डन और कैटरिंग संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे घरेलू सिलेंडरों का उपयोग कर नियमों का उल्लंघन न करें।

सिलेंडरों के दुरुपयोग नहीं करने की अपील

उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने में सहयोग करें। भविष्य में भी इस प्रकार की औचक छापेमारी जारी रहेगी और यदि कोई भी व्यावसायिक इकाई घरेलू गैस का इस्तेमाल करते हुए पकड़ी जाती है, तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी देखें :

Exit mobile version