Site icon Dainik Savera Times

1.33 लाख के पार हुई ‘सोने’ की कीमत, चांदी हुई सस्ती

Gold and silver price

Gold and silver price

22k Gold Price Today: सोने में एक बार फिर तेजी देखने को मिली, जिससे सोने का दाम 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 539 रुपए बढ़कर 1,33,249 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

22 कैरेट सोने की कीमत
22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,22,056 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,21,562 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 99,937 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 99,533 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

ये भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे पर एक के बाद एक आपस में टकराई 7 बसें और 3 गाड़ियां, वाहनों में लगी आग, चारों ओर मच गई चीख पुकार

चांदी की कीमत में गिरावट
सोने की अपेक्षा चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 1,763 रुपए कम होकर 1,93,417 रुपए प्रति किलो हो गया है। इससे पहले चांदी का दाम 1,95,180 रुपए प्रति किलो था।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। सोने के 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.08 प्रतिशत बढ़कर 1,35,061 रुपए हो गया है। चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 3.07 प्रतिशत बढ़कर 1,98,769 रुपए हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सोना 0.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,368 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 63.98 डॉलर प्रति औंस पर थी।

Watch Video- सरकार MGNREGA को खत्म करने और नया ग्रामीण रोज़गार कानून लाने के लिए बिल

ब्याज दरों में कटौती
जानकारों का कहना है कि हाल में हुई ब्याज दरों में कटौती सोने और चांदी में तेजी को लगातार सपोर्ट कर रही है। दोनों कीमती धातुओं में आगे की चाल अमेरिका में महंगाई के डेटा और अन्य वैश्विक आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगी। आने वाले समय में सोने की कीमतें 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से 1.36 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच रह सकती है।

Exit mobile version