नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 22वीं किस्त जारी कर दी है। इस किस्त के तहत देशभर के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे 2-2 हजार रुपये भेजे गए हैं।
सरकार ने इस किस्त के लिए कुल 18,640 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया है, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाती है और लाभ सीधे किसानों तक पहुंचता है।
यह भी पढ़ें- ‘कांग्रेस ने कई पीढ़ियों तक बोडोलैंड के लोगों को झूठे सपने दिखाए’, गुवाहाटी में बोले पीएम मोदी
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के एक क्लिक पर देश के 9.32 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम–किसान की 22वीं किस्त के रूप में ₹18,640 करोड़ से अधिक की राशि DBT माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई।
Hon’ble Prime Minister Shri Narendra modi has transferred over… pic.twitter.com/aQJ1DgbYfL— Agriculture INDIA (@AgriGoI) March 13, 2026
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि PM किसान योजना की किस्त सीधे करोड़ों किसानों के खातों में पहुंच रही है, जिससे किसानों को आर्थिक मदद मिल रही है। उन्होंने बताया कि 22वीं किस्त जारी होने का मैसेज भी लाभार्थी किसानों के मोबाइल नंबर पर भेज दिया गया है, जिससे वे आसानी से पता कर सकते हैं कि उनके खाते में पैसे पहुंचे हैं या नहीं।
सरकार के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेती से जुड़ी जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता देना और उनकी आय को मजबूत करना है। किसान अपने बैंक खाते या मोबाइल मैसेज के जरिए किस्त की राशि आसानी से चेक कर सकते हैं। अगर किसी किसान को राशि नहीं मिली है तो वे PM किसान पोर्टल या नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- स्कूल बस ड्राइवर की बड़ी लापरवाही: गिरकर 10 मीटर तक घिसटी बच्ची, बहन की आंखों के सामने तोड़ दिया दम
ऐसे चेक करें कि किस्त मिली या नहीं
-सरकार की ओर से किसानों के मोबाइल पर किस्त आने का SMS भेजा जाता है।
-अगर मैसेज नहीं आया है तो बैंक की ओर से ट्रांजैक्शन का मैसेज भी मिल सकता है।
-किसान अपने बैंक खाते, एटीएम या फोन बैंकिंग के जरिए भी पैसे आने की जानकारी ले सकते हैं।
-इसके अलावा किसान PM किसान पोर्टल पर जाकर भी किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
-अगर किसी किसान को अभी तक राशि नहीं मिली है तो वे नजदीकी कृषि कार्यालय या बैंक से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

