Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूटय़ूबर Jyoti Malhotra के खिलाफ SIT ने अदालत में 2500 पेज की चाजर्शीट दाखिल की

August 17, 2025

यूटय़ूबर Jyoti Malhotra के खिलाफ SIT ने अदालत में 2500 पेज की चाजर्शीट दाखिल की

चंडीगढ़: यूटय़ूबर ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ हरियाणा पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने हिसार की अदालत में 2,500 पन्ने की चाजर्शीट दाखिल की है। ज्योति पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। चाजर्शीट में दावा किया गया है कि उसके खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। पुलिस ने 16 मई को जासूसी के शक में ज्योति को गिरफ्तार किया था। पुलिस की मानें तो वह लंबे समय से पाकिस्तानी एजेंटों को गोपनीय जानकारी दे रही थी और उनके साथ लगातार संपर्क में थी।

पुलिस का कहना है कि शुरुआत में एक सामान्य यूटय़ूबर की तरह ज्योति ने ब्लॉग और वीडियो बनाए। लेकिन, पाकिस्तान यात्रा के दौरान खुफिया एजेंटों से वह मिली। ज्योति के फोन की जांच में पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी अहसान-उर-रहीम दानिश अली के साथ उनकी बातचीत के सबूत मिले। चाजर्शीट में उनके आईएसआई एजैंटों शाकिर, हसन अली और नासिर ढिल्लन से भी संबंधों का जिक्र है। ज्योति के वकील कुमार मुकेश ने कहा कि वे चाजर्शीट की समीक्षा के बाद कानूनी जवाब देंगे। इस मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी।

पुलिस के अनुसार, ज्योति ने 2023 में दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग का दौरा किया था, जहां उनकी मुलाकात दानिश से हुई। उस पर भारत की संवेदनशील जानकारी साझा करने और पाकिस्तान को सोशल मीडिया पर सकारात्मक दिखाने का आरोप है। दानिश को भारत सरकार ने 13 मई को अवांछित व्यक्ति घोषित कर देश से निकाल दिया था। जांच में पता चला कि ज्योति का एक पाकिस्तानी खुफिया एजैंट के साथ नजदीकी रिश्ता था और वे उसके साथ इंडोनेशिया के बाली भी गई थी।

ये भी देखें :- Aaj Ka Rashifal 20 March 2026: जानें किसे मिलेगी सफलता, किसे बरतनी होगी सावधानी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें