Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana : नीट 2026 : तीन को 2732 युवाओं की परीक्षा, क्या है फायदा

April 17, 2026

Haryana : नीट 2026 : तीन को 2732 युवाओं की परीक्षा, क्या है फायदा

करनाल। नीट 2026 परीक्षा का आयोजन तीन मई को किया जाएगा। जिला में परीक्षा के दृष्टिगत आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 2732 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुचारू और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएंगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। एडीसी डॉ. राहुल रईया शुक्रवार को अपने कार्यालय में नीट 2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक एस. नारायणन ने वीसी के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों के साथ बैठक कर परीक्षा से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय तथा बिजली की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों में रैम्प तथा व्हील चेयर की व्यवस्था की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के बाहर सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर एक एएसआई सहित चार कांस्टेबल नियुक्त किए जाएं। बैठक में एसडीएम देवेंद्र शर्मा, डीईओ रोहताश वर्मा, केवीएस से नवनीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जानिए क्या है नीट

इसका पूरा नाम National Eligibility cum Entrance Test है। भारत की एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन मिलता है। NEET एक एंट्रेंस एग्जाम है, जिसे National Testing Agency (NTA) आयोजित करता है। यह परीक्षा पूरे भारत में एक ही दिन होती है।

NEET के जरिए इन कोर्सों में दाखिला मिलता है:
-MBBS (डॉक्टर बनने के लिए)
-BDS (डेंटिस्ट)
-BAMS, BHMS, BUMS (आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी)

योग्यता (Eligibility)

-12वीं पास (Physics, Chemistry, Biology के साथ)
-न्यूनतम 50% अंक (General category)
-उम्र: कम से कम 17 साल

परीक्षा पैटर्न

-विषय : Physics, Chemistry, Biology (Botany + Zoology)
-कुल प्रश्न : 200 (180 हल करने होते हैं)
-कुल अंक : 720
-समय : 3 घंटे 20 मिनट
मार्किंग नेगेटिव होती है

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें