Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 3,325 नए केस, मरीजों का आंकड़ा 44,000 के पार

May 2, 2023

पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 3,325 नए केस, मरीजों का आंकड़ा 44,000 के पार

देश में अब तक 4.49 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सक्रिय मामले अब कुल संक्रमणों का 0.11 फीसदी है। देश में बीते दिन कोरोना की वजह से 17 लोगों की मौत भी हुई है। देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,325 नए मामले सामने आए हैं। सोमवार से तुलना करें तो नए मामलों में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ देश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 44 हजार के पार पहुंच गया है। देश में वर्तमान समय में 44,175 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।

अब तक 4.49 करोड़ केस

देश में अब तक 4.49 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सक्रिय मामले अब कुल संक्रमणों का 0.11 फीसदी है। देश में बीते दिन कोरोना की वजह से 17 लोगों की मौत भी हुई है। इसी के साथ देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,564 हो गई है।

लगातार कम हो रहे मामले

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को को बीते 24 घंटे में 4 हजार 282 नए केस सामने आए थे। वहीं सक्रिय मामलों में भी गिरावट देखी जा सकती है. 47 हजार 246 से घटकर 44 हजार 175 रह गए हैं।

मिजोरम ने छह महीने में कोरोना से पहली मौत

मिजोरम में कोविड-19 की वजह से छह महीने में पहली मौत हुई है। आइजोल में एक बुजुर्ग व्यक्ति की इस वायरस से मौत हो गई। पूर्वोत्तर राज्य में पिछली बार 29 अक्तूबर 2022 को कोरोनोवायरस के कारण मृत्यु हुई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें