
करनाल। हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से होने वाली एचसीएस परीक्षा के लिए आज डीसी ने बैठक की। इससे पहले डीसी ने एसपी और एडीसी के साथ छह-सात परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।
नोडल अधिकारियों के साथ बैठक में परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है। करनाल में परीक्षा के लिए 49 केंद्र बनाए हैं। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी डयूटी मजिस्ट्रेट और सेंटर सुपरवाइजर से संपर्क में रहें। परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सीसीटीवी कैमरे, जैमर की स्थापना, बिजली-पानी, जनरेटर, शौचालय जैसी मूल सुविधाओं की स्थापना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि रविवार को दोनों सत्रों में परीक्षा से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्रों का जरूर दौरा करें।
डा. आनंद कुमार शर्मा ने नोडल अधिकारियों से कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास कोचिंग सेंटर और फोटो स्टेट की दुकानों को बंद रखने के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। फिर भी नोडल अधिकारी दौरा कर यह सुनिश्चित करें कि कहीं कोई दुकान खुली न हो। यदि कोई आदेशों का उल्लंघन करता मिले तो उसके खिलाफ फौरन कार्रवाई करें। केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर फौरन उनके संज्ञान में लाएं। उन्होंने कहा कि जिन परीक्षा केंद्रों के आसपास मार्किट के कारण ट्रैफिक जाम की आशंका है वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि भूलवश कोई परीक्षार्थी गलती से दूसरे सेंटर पर पहुंच जाए तो नोटिस में आने के बाद उसे मानवीय आधार पर मूल सेंटर में पहुंचाने में मदद करें। डीसी ने बताया कि परीक्षार्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों के बैठने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास की धर्मशालाओं में व्यवस्था की गई है। प्रथम पारी की परीक्षा के बाद परीक्षार्थी भी दो-तीन घंटे यहां बिता सकते हैं। सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं से अपील की है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास की धर्मशालाओं अथवा स्कूलों का उपयोग करने वाले अभिभावकों और परीक्षार्थियों के लिये चाय-पानी की व्यवस्था करें।
इससे पहले डीसी ने एसपी नरेंद्र बिजारणिया व अतिरिक्त उपायुक्त डा. राहुल रईया के साथ डीएवी पीजी कॉलेज, एसडी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीएवी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और निशान पब्लिक स्कूल का दौरा कर वहां परीक्षा संबंधी प्रबंधों का जायजा लिया। गौरतलब है कि जिला के 48 परीक्षा केंद्रों पर कल सुबह दस से बारह और दोपहर बाद तीन से पांच बजे तक एचसीएस पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थी सुबह 8.30 से 9.50 और दूसरी पारी में 1.30 से 2.30 तक केंद्र में प्रवेश कर सकते हैं।
सिरसा। हरियाणा रोडवेज की बस सेवाएं पटरी पर लौटते ही कुछ कर्मचारियों की ‘काली कमाई’ के खेल ने विभाग की साख पर बट्टा लगाना शुरू कर दिया है। सिरसा डिपो के महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा के नेतृत्व में गठित फ्लाइंग स्क्वॉड ने पिछले दो दिनों में जो खुलासे किए हैं, उसने डिपो के भीतर चल रहे कथित सिंडिकेट की पोल खोल दी है। इन बैक-टू-बैक कार्रवाइयों से चालक और परिचालकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
मामला 22 अप्रैल को हस्सू गांव के पास का है। जब इंस्पेक्टर अशोक की टीम ने कालांवाली से डबवाली जा रही बस को रुकवाकर कॉपियां और टिकट मशीन चेक की, तो अधिकारी दंग रह गए। बस में मौजूद 34 यात्री ऐसे थे जिनके पास कोई टिकट नहीं था। जब यात्रियों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि परिचालक ने उनसे पूरा किराया वसूला था, लेकिन टिकट मांगने पर टालमटोल कर दी।
कंडक्टर जाकिर हुसैन के बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 370 रुपये अतिरिक्त भी मिले। इस गंभीर लापरवाही और गबन पर जीएम कुलदीप जांगड़ा ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी कंडक्टर को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। रोडवेज में केवल टिकट का ही खेल नहीं, बल्कि सरकारी और लीज पर ली बसों को कोरियर सर्विस की तरह इस्तेमाल कर कर्मचारी अपनी जेबें भर रहे हैं। 22 अप्रैल को ही चंडीगढ़-सिरसा रूट की एक लीज बस के चालक को यात्रियों से 400 रुपये लेकर अवैध तरीके से सामान ढोते पकड़ा।
इसके अगले ही दिन यानी 23 अप्रैल की रात को दिल्ली-हिसार रूट पर चल रही सिरसा डिपो की बस में चेकिंग हुई। यहां कंडक्टर अंकित पर 700 रुपये लेकर सामान लाने का आरोप लगा है। जब टीम ने पूछताछ की, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। मामले की फाइल अब यातायात शाखा को सौंप दी गई है और जल्द ही विभागीय कार्रवाई की तलवार उन पर भी लटक सकती है।
सिरसा रोडवेज के जीएम कुलदीप जांगड़ा ने स्पष्ट कर दिया है कि विभाग की छवि धूमिल करने वाले और राजस्व को चूना लगाने वाले कर्मचारियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि उड़नदस्ता टीमों को और अधिक सक्रिय कर दिया गया है और अब हर छोटे-बड़े रूट पर रैंडम चेकिंग की जाएगी। रोडवेज प्रशासन की इस सख्ती से ईमानदार कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है, जबकि जुगाड़ से कमाई करने वालों के माथे पर पसीना है।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...