Site icon Dainik Savera Times

निर्माणाधीन गंगा सेतु पर हादसा, प्लेट चढ़ाने समय 5-6 घायल

5-6 injured at samastipur ganga bridge

5-6 injured at samastipur ganga bridge

5-6 injured at samastipur ganga bridge : समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन परियोजना के तहत बन रहे गंगा सेतु पर शनिवार को हादसा हो गया। पुल के पिलर संख्या-38 पर सेंटरिंग प्लेट चढ़ाने के दौरान अचानक दुर्घटना हो गई, जिसमें 5 से 6 मजदूर घायल हो गए।

सेंटरिंग प्लेट चढ़ाते समय हादसा, मजदूर घायल

हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरातफरी मच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद मौके की तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों में घायल मजदूरों को जमीन पर पड़े देखा जा सकता है, जिन्हें अस्पताल पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। इन तस्वीरों से हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मौके पर मौजूद एक मजदूर ने बताया कि सभी मजदूर पिलर पर निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान सेंटरिंग प्लेट चढ़ाने के समय अचानक हादसा हो गया। दुर्घटना के वक्त पांच मजदूर ऊंचाई पर काम कर रहे थे। इनमें से दो मजदूर संतुलन बिगड़ने के कारण नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य मजदूरों को भी चोटें आई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

निर्माणाधीन ढांचा गिरा, कई घायल

घटना के तुरंत बाद निर्माण स्थल पर मौजूद लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर की ओर भेजा गया। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Also Read :

Exit mobile version