Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dussehra पर करें वो 5 उपाय जो आपको धनवान बना देंगे, आपको जरूर मिलेगी खुशखबरी!, जानें रावण दहन का शुभ मुहूर्त

October 12, 2024

Dussehra पर करें वो 5 उपाय जो आपको धनवान बना देंगे, आपको जरूर मिलेगी खुशखबरी!, जानें रावण दहन का शुभ मुहूर्त

Dussehra 2024: दशहरा भारत का एक प्रमुख हिन्दू त्यौहार है जिसे विजयादशमी के रूप में भी मनाते है। हिंदू धर्म में दशहरा का त्योहार बहुत महत्व रखता है और इसे देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में जाना जाता है। दशहरा के दिन रावण का पुतला जलाया जाता है। साथ ही ये भी कहा जाता है कि इसी दिन मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध किया था।

इस दिन लोग अपने मन की बुराई को त्याग अच्छाई के रास्ते पर चलने की कोशिश करते हैं. इस दिन अगर कुछ खास उपाय का इस्तेमाल किया जाए तो उसका फायदा देखने को मिलता है. बता रहे हैं दशहरा के दिन के 5 अचूक उपाय।

रावण दहन का शुभ मुहूर्त
इस बार अष्टमी और नवमी एक ही दिन पड़ने की वजह से दशमी की तारीख 12 अक्टूबर को 10 बजकर 58 मिनट पर लगेगी और इसका समापन 13 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 08 मिनट पर होगा। उदियातिथि के अनुसार दशहरा की तारीख 12 अक्टूबर 2024 पड़ रही है।

इस दिन पूजा का समय 11 बजकर 44 मिनट पर शुरू हो जाएगा. इसके बाद रावण दहन की बात करें तो इसका समय प्रदोष काल में पड़ता है. इस हिसाब से रावण दहन का समय शाम को 05 बजकर 53 मिनट पर शुरू होगा जो शाम को 07 बजकर 27 मिनट पर खत्म होगा।

सुख-समृद्धि और धन लाभ के लिए करें ये उपाय

इस दिन अगर मां लक्ष्मी की आराधना करते हुए उन्हें अपराजिता का फूल अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से माता रानी खुश होती हैं और इंसान के घर में सुख-समृद्धि के साथ भारी मात्रा में धन लाभ भी होता है।

पान का ये उपाय है कारगर

हिंदू धर्म में पान का बहुत महत्व है. लगभग हर पूजा में इसकी जरूरत होती है. इसके अलावा पान को स्वास्थ्य के लिहाज से भी बहुत अच्छा माना जाता है. कहते हैं कि अगर दशहरा वाले दिन पान खाया जाए तो ये भी बहुत शुभ होता है और इंसान के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

ये उपाय दिलाएगा धन हानि से छुटकारा

अगर आपके जीवन में लगातार धन हानि हो रही है और आप भी चाहते हैं कि जीवन में कुछ सुधार देखने को मिले तो ऐसे में आपको शाम के वक्त मां लक्ष्मी का ध्यान करना होगा। इसी के साथ इस दिन आपको शाम के वक्त ही एक नई झाड़ू किसी मंदिर में दान कर देनी होगी. ऐसा करने से आपको धन हानि से छुटकारा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- तनाव का असर नर्वस सिस्टम पर पड़ सकता है भारी, जानें योगासन कैसे दिलाता है राहत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें