Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हाईवे पर ट्रक में घुसी कार, पूर्व MLA परिवार के 5 लोगों की मौत

July 7, 2026

हाईवे पर ट्रक में घुसी कार, पूर्व MLA परिवार के 5 लोगों की मौत

रीवा। नादन थाना क्षेत्र के ग्राम रीघरा के पास रात करीब एक बजे हुए इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

गाड़ी में ही फंस गए थे लोग

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से चल रही एक्सयूवी कार सामने चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन तब तक पांच लोगों की जान जा चुकी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार लोग कार के अंदर ही फंस गए।

जन्मदिन मनाकर लौट रहा था परिवार

बताया जा रहा है कि ये सभी लोग किसी रिश्तेदार के यहां से जन्मदिन मनाकर वापस मैहर लौट रहे थे। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान अंकुर पटेल, मृदुन पटेल, विशेष पटेल, हरिशंकर पटेल तथा एक अन्य परिजन के रूप में हुई है। सभी मृतक पूर्व विधायक स्वर्गीय लालजी पटेल के परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं। हादसे में संजीव कुमार पटेल गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल भी अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें