Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में दो कारें खड्डे में गिरने से 5 युवकों की मौत, 5 घायल

May 1, 2023

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में दो कारें खड्डे में गिरने से 5 युवकों की मौत, 5 घायल

श्रीगंगानगर: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में भिरानी थाना क्षेत्र में गांव झांसल-छानीबड़ी के बीच दो कारें खड्डे में गिरने से पांच युवकों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए। सभी मृतक और घायल हरियाणा के कुरुक्षेत्र तथा यमुनानगर जिले के निवासी हैं। आपस में यह सभी दोस्त हनुमानगढ़ जिले में गोगामेडी में लोक देवता गोगा पीर मंदिर के दर्शन करने के लिए आ रहे थे। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान चतरसिंह उर्फ सोनू सैनी निवासी गंदापुर थाना छपर,विकास उर्फ विक्की जाट निवासी जीवरेडी, सचिन, राजन निवासी धनगोरी तथा नरेंद्र निवासी लाडवा के रूप में हुई है। घायलों में साहिल, राहुल, आकाश, अरविंद तथा विमल शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें