Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : दगेबाज दोस्त : प्रॉपर्टी में निवेश के नाम पर ठगे 50 लाख

fraud-in-the-name-of-work-visa

fraud-in-the-name-of-work-visa

यमुनानगर। एक दोस्त ने दूसरे को प्रॉपर्टी में निवेश कराने का झांसा देकर 50 लाख रुपये ठग लिए। इस प्रॉपर्टी पर पहले से ही लोन लिया हुआ था। रुपये वापस मांगने पर धमकी दी गई।

नवंबर 2024 में हुई थी मुलाकात 

आरोपित रेवाडी के सेक्टर चार निवासी रामअवतार के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में कन्हैया साहिब चौक निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि रामअवतार से दोस्ती थी। रामअवतार के धारूहेड़ा में प्रॉपर्टी का काम करता है। नवंबर 2024 में उससे मुलाकात हुई तो उसने कहा कि धारूहेडा में प्रॉपर्टी ली है। इसमें काफी मुनाफा होगा। उसने इस प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए कहा। उसने दोस्त पर विश्वास कर लिया और 30 लाख रुपये आरटीजीएस से उसके खाते में भेज दिए।

20 लाख रुपये दिए थे नगद

इसके अलावा 20 लाख रुपये उसे नगद दिए। आरोपित ने जमीन का नक्शा और बैनामा भी दिखाया। इससे उस पर विश्वास हो गया। कुछ दिन बाद उससे संपर्क किया और जमीन का बैनामा कराने को कहा तो उसने तीन चार दिन का समय मांगा। बाद में उसने काल रिसीव करना बंद कर दिया। शक होने पर अपने स्तर पर पता किया तो जानकारी मिली कि आरोपित ने इस जमीन की रजिस्टरी पर लोन लिया है। किसी तरह से आरोपित से संपर्क किया और उससे रुपये वापस मांगे तो वह धमकी देने लगा। उसने रुपये देने से साफ इनकार कर दिया।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

 

Exit mobile version