Site icon Dainik Savera Times

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 750 तीर्थयात्रियों का चयन

नई दिल्ली : तिब्बत में आगामी कैलाश मानसरोवर यात्र के लिए कम्प्यूटरीकृत ड्रॉ के माध्यम से बुधवार को कुल 750 तीर्थयात्रियों का चयन किया गया। यह यात्र लगभग 5 सालों के अंतराल के बाद हो रही है। यात्रा फिर से शुरू किए जाने को भारत-चीन संबंधों को सामान्य बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है, जो पूर्वी लद्दाख में सीमा पर गतिरोध से बुरी तरह प्रभावित हुए थे। विदेश मंत्रलय (एमईए) ने कहा कि इस साल की तीर्थयात्र जून में शुरू होगी और अगस्त तक जारी रहेगी। कोविड-19 महामारी और उसके बाद पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर दोनों पक्षों के बीच सैन्य गतिरोध के कारण 2020 में कैलाश मानसरोवर यात्र को निलंबित कर दिया गया था। विदेश राज्य मंत्री कीíत वर्धन सिंह ने कहा कि 4,024 पुरुषों और 1,537 महिला आवेदकों समेत 5,561 लोगों ने तीर्थयात्र के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। कुल 750 तीर्थयात्रियों का चयन किया गया।

ये भी पढ़ें- Himachal News: HPU सहित प्रदेश के कॉलेजों में पढ़ाई होगी महंगी, 12 साल बाद बढ़ी फीस

Exit mobile version