Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोटबंदी की 7वीं सालगिरह, हम जश्न मनाएं या घोर विफलता का शोक : Adhir Ranjan Chowdhury

November 8, 2023

नोटबंदी की 7वीं सालगिरह, हम जश्न मनाएं या घोर विफलता का शोक : Adhir Ranjan Chowdhury

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को नोटबंदी की सातवीं सालगिरह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए पूछा, हमें इस अवसर पर जश्न मनाना चाहिए या घोर विफलता का शोक? लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आज नोटबंदी की सातवीं वर्षगांठ है जिसे भारत से काले धन के उन्मूलन के लिए आपके दूरदर्शी कदम के रूप में प्रचारित किया गया था।

We are now on WhatsApp. Click to join

‘अब क्या हमें इस अवसर का जश्न मनाना चाहिए या घोर विफलता का शोक।‘ उन्होंने मोदी सरकार के उस समय प्रचलन में मौजूद 500 और 1,000 रुपए के नोटों को बंद करने के फैसले की सातवीं वर्षगांठ पर यह टिप्पणी की है। प्रधानमंत्री ने 7 नवंबर 2016 की रात आठ बजे राष्ट्र के नाम एक टेलीविजन संबोधन में काले धन और आतंकवाद पर अंकुश लगाने के लिए 500 रुपए और 1 हजार रुपए मूल्य के नोटों को बंद करने के फैसले की घोषणा की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें