Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

झारखंड के हजारीबाग में फिरौती के लिए किडनैप 8 साल के बच्चे की हत्या, डैम में फेंका शव

February 17, 2024

झारखंड के हजारीबाग में फिरौती के लिए किडनैप 8 साल के बच्चे की हत्या, डैम में फेंका शव

लेकिन इसके पहले ही उन्होंने फिरौती न मिलने पर बच्चे की हत्या कर दी थी। गिरफ्तार किडनैपर्स ने पुलिस को बताया कि बच्चे की हत्या के बाद उसका शव तिलैया डैम में फेंक दिया गया। शव अब तक बरामद नहीं किया जा सका है। शनिवार को शव की तलाश में तिलैया डैम में कई गोताखोर उतारे गए हैं।

एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।जिस बालक की हत्या की गई है, उसका नाम दीपक है और वह चलुकशा निवासी व्यवसायी दिनेश साव का पुत्र था। बुधवार को बच्चा अपने पिता की दुकान पर बैठा था। शाम पांच बजे वह अचानक लापता हो गया। शाम आठ बजे तक जब उसका कोई पता नहीं चला,

तो परिजन इधर-उधर तलाश करने लगे। दिनेश साव ने पुलिस को बताया कि रात साढ़े आठ बजे मोबाइल पर कॉल आया, इसमें कहा गया कि दीपक का अपहरण कर लिया गया है। उसकी रिहाई के एवज में पांच लाख की फिरौती की मांग की गयी और फिरौती की रकम फोन पे पर भेजने को कहा गया। इसके बाद बच्चे की मां चमेली देवी ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

इधर, बच्चे की हत्या की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। गुस्साए लोगों ने अपहरण के एक आरोपी अजय साव के घर में आग लगाने की कोशिश की। उन्होंने थाने का भी घेराव किया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों किडनैपर्स अजय साव और दीपक पंडित को जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें