Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

92% भारतीय प्रोफैशनल ने माना, AI से काम की स्पीड और क्वालिटी में आएगा सुधार : रिपोर्ट

March 14, 2025

92% भारतीय प्रोफैशनल ने माना, AI से काम की स्पीड और क्वालिटी में आएगा सुधार : रिपोर्ट

बेंगलुरु: लगभग 92 प्रतिशत भारतीय पेशेवर इस बात से सहमत हैं कि आर्टफिशियल इंटैलीजैंस (एआई) से काम की स्पीड और क्वालिटी में सुधार आएगा। बुधवार को आई एक लेटैस्ट रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। टीम कोलेबरेशन एंड प्रोडक्टिविटी सॉफ्टवेयर प्रोवाइडर, एटलसियन की रिपोर्ट में एआई को अपनाने, इंफॉर्मेशन मैनेजमैंट और टीम कोलेबरेशन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

लगभग 87 प्रतिशत प्रोफैशनल का मानना है कि एआई उन्हें एक बेहतर टीममेट के रूप में पेश करने में मदद कर रहा है, जबकि 91 प्रतिशत का मानना है कि एआई का इस्तेमाल कर उन्हें जानकारी को बेहतर ढंग से डिस्कवर और मैनेज करने में मदद मिल सकती है। रिपोर्ट के लिए 6 क्षेत्रों भारत, अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी और यूके के 12,000 नॉलेज वर्कर्स और फॉच्र्यून 500 कंपनियों के 200 अधिकारियों से डाटा कलैक्ट किया गया। इस रिपोर्ट ने टीमों के लिए सूचनाओं को प्रभावी ढंग से जोड़ने और व्यवस्थित करने की जरूरत पर भी प्रकाश डाला।

ये भी पढ़ें :- जम्मू कश्मीर के 4,704 तीर्थयात्री हज के लिए होंगे रवाना, 18 मई से शुरू होगी उड़ानें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें