रेवाड़ी। रेवाड़ी से हैरतअंगेज मामला सामने आया है। रेवाड़ी के धारूहेड़ा की पॉश कॉलोनी में रहने वाली 94 साल की महिला ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग महिला घर पर अकेलापन महसूस कर रही थी। इस वजह से उसने घर पर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आठ बच्चों की मां थी चंद्रो देवी
मिली जानकारी के अनुसार धारूहेड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला चंद्रो देवी आठ बच्चों की मां थी। बुजुर्ग महिला के एक बेटे प्रदेश में आईजी रैंक के अधिकारी रह चुके हैं। फिलहाल महिला अपने छोटे बेटे विजय कुमार के घर में रह रही थी। विजय कुमार के अनुसार मैं गुरुग्राम के फरुखनगर स्थित मार्केट कमेटी में सचिव हूं। रोजाना की तरह जब मैं अपनी मां को चाय देने गया तो दरवाजा अंदर से बंद था।
लोग बोले- अकेलापन हो सकता है मौत का कारण
विजय कुमार ने बताया कि बड़ी मुश्किल से मैंने दरवाजा खोलकर देखा तो मां चंद्रो देवी बाथरूम में मृत थी। इसके बाद मैंने सोसाइटी में ही रहने वाले अपने बड़े भाई को मौके पर बुलाया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्वजन के बयान दर्ज किए। परिजनों ने बताया कि वो खुद को कुछ दिनों से अकेला महसूस कर रही थी, जिसकी वजह से उन्होंने सुसाइड किया।
जांच में जुट गई पुलिस
धारूहेड़ा थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया है कि एक सूचना मिली थी। पॉश सोसाइटी पार्श्वनाथ में 94 साल की बुजुर्ग महिला ने आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया और सामान्य कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
Also Read :

